दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर गुलाम बोदी ने को फिक्सिंग के केस में दोषी करार दे दिया गया है। इसके साथ ही वह फिक्सिंग में शामिल होने वाले पहले दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। रिपोर्ट के मुतानिक बोदी शुक्रवार को प्रिटोरिया कमर्शियल क्राइम कोर्ट में हाजिर हुए। करप्शन के 8 चार्ज लगाये गए हैं।
अब अगले साल होगी सुनवाई
कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई अगले साल तक के लिए टाल दी है। इसकी वजह यह कि अभियोजन पक्ष पहले सभी मुद्दों को सही तरीके के जाँच लेना चाहती है। गुलाम बोडी को इस केस में काफी समय जेल में रहना पड़ा सकता है।

दोषी ठहराए जाने के बाद इस भारतीय मूल के दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी ने कोर्ट से माफ़ करने की अपील भी की। अफ्रीकन वेबसाइट नेटवेरक24 के अनुसार बोडी ने लिखित में दिया है कि
“आरोपी अदालत की दया की मांग करता है। वह पूरी तरह से अपने अपराधों की गंभीरता को समझता है और क्षमा मांगता है।”
2015 की है घटना
गुलाम बोदी ने 205 में दक्षिण अफ्रीका की घरेलू रैम स्लैम टी-20 टूर्नामेंट में खिलाड़ी और बुकी के बीच की भूमिका निभाई थी। वहां उन्होंने खिलाड़ी को उनके अनुसार प्रदर्शन करने के लिए इनाम देने का ऑफर दिया था।
इस केस में बोडी के अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज अल्विरो पीटरसन भी शामिल है। अन्य खिलाड़ियों में एथी भालानी, थामी सोलेकिले, जीन सिम्स, प्यूम मत्शिक्वे का नाम शामिल है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 3 मैच

टॉप ऑर्डर के बाये हाथ के बल्लेबाज गुलाम बोदी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 3 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें 2 वनडे और 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल है। 2 वनडे मैच में उनके बल्ले से 83 रन निकले हैं वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने 8 रन बनाये थे। बोदी ने ए साल साल 2007 में ही खेला था। बोदी ने अपना अंतिम घरेलू मैच 2015 में खेला था।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post फिक्सिंग में दोषी करार हुआ दक्षिण अफ्रीका का यह खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.