भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाले सीरीज से पहले. ऑस्ट्रेलिया टीम के वनडे और टी-20 मैचों के कप्तान एरॉन फिंच ने टीम के बल्लेबाजों को सुधरने की सलाह दी है. अभी हाल ही में हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर में हार के बाद एरॉन काफी निराश हैं. तीन मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा.
फिंच ने कहा,
‘हार के कारण हम सभी पर दबाव है और इसमें कोई संदेह नहीं है. हमारे लिए अगले दो महीने के अंतर उचित संतुलन तैयार करना महत्वपूर्ण है.’ उन्होंने टीम को प्रदर्शन में सुधार के साथ-साथ भारत के खिलाफ सीरीज़ में बदलाव की ओर भी इशारा कर दिया. ‘हमारी बैटिंग बेहद खराब रही. न तो मैं खुद और ना ही मैक्सवेल, लिन, हेड अच्छा खेले. अगर हमें जीतने के बारे में सोचना है तो ग्लेन मैक्सवेल, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, मार्कस स्टॉनिस को अच्छा खेलना होगा. अब समय आ गया है कि हम टीम बैलेंस हासिल करें और अगले दो महीने में इसमें सुधार कर लौटें.’

स्टीव स्मिथ, दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टीम से हैं बाहर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट के बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसने के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में हैं. जब से ये तीन बल्लेबाज टीम से निकले हैं. टीम के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं हुआ है. पाकिस्तान के साथ सीरीज में हार के बाद टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी हार चुकी है.

भारत के खिलाफ सीरीज है अहम
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी भारत के खिलाफ सीरीज इसलिए अहम है क्योंकि अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाफ सीरीज़ तैयारियों को परखने का एक अच्छा मौका है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला से ठीक पहले आरोन फिंच से भरी हुंकार, टीम में दिए बड़े बदलाव के संकेत appeared first on SportzWiki Hindi.