Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले लिया बड़ा फैसला, इस दिग्गज खिलाड़ी को दिया आराम

भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज़ और लिमिटेड ओवर टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को लेकर को बीसीसीआई ने एक बड़ा कदम उठाया है. रोहित शर्मा को न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ होने वाले चार दिवसीय टेस्ट मैच में आराम देने का फैसला किया गया है. आप को बता दें कि भारत ए को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले न्यूज़ीलैण्ड ए के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलना है. इस टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया था ताकि वो वहां के हालात में खुद को ढाल सके.

इस वजह से लिया गया है 

रोहित शर्मा विराट कोहली को आराम दिए जाने के बाद से लगातार मैच खेल रहे है. इसके अलावा उनके ऊपर टीम की जिम्मेदारी भी है. ऐसे में बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है. जिस पर आल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने मोहर लगा दी है. ये फैसला हाल में ही उनके वर्क लोड को देखते हुए लिया गया है.

आप को बता दें कि कंधे की चोट से वापसी करने के आबाद रोहित को सिर्फ वेस्टइंडीज के दौरे पर आराम दिया गया था. जिसके बाद से वो लगातार टीम के लिए खेल रहे है. ऐसे में वर्ल्ड कप और आगामी दौरों को ध्यान में रख कर उनको आराम देने का फैसला किया गया है. इसके साथ ही अब रोहित शर्मा टीम के साथ सीधे ऑस्ट्रेलिया जाएँगे. जहाँ पर भारत को वनडे. टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलनी है. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की भी वापसी हुई है. ऐसे में रोहित शर्मा इस बार मौका का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे और टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे.

न्यूज़ीलैण्ड ए के खिलाफ टीम इंडिया:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), एम विजय, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), के गोथम, शाहबाज नादीम, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, दीपक चहर, रजनीश गुरबानी, विजय शंकर, केएस भारत ( विकेट कीपर)

The post बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले लिया बड़ा फैसला, इस दिग्गज खिलाड़ी को दिया आराम appeared first on SportzWiki Hindi.