Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग: यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को बड़े अंतर से हराया

मुंबई
अभिषेक ंिसह के कुल 12 अंक की बदौलत यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के मैच में शुक्रवार को यहां एकतरफा मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-24 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम जोन ए में नौ मैचों में 39 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर आ गयी है। मुंबई की टीम इस मैच में सिद्धार्थ देसाई और रोहित बलियान जैसे अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरी थी लेकिन अभिषेक और दर्शन कादियान ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। अभिषेक ने 10 रेड अंक के साथ दो टैकल अंक भी बनाये। मध्यांतर तक मुंबई की टी 26-8 से आगे थी।