स्पोर्ट्सडेस्क। भारता और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 आई सीरीज का पहला मैच आज ब्रिस्बेन में खेला जाएंगा। कप्तान विराट कोहली और एरोन फिंच की अगुवाई में टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम स्मिथ और वॉर्नर की अनुपस्थिति में खेलेगी।
भारतीय बल्लेबाजों के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और टीम फॉर्म में चल रही है। कल मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले मैच के लिए 12 सदस्यों की टीम की घोषणा कर दी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोर्न फिंच विराट कोहली को लेकर बहुत बड़ी कही है।
फिंच ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का ध्यान पूरी तरह से कोहली पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि "आप भारतीय पक्ष में किसी को भी कम नहीं समझ सकते हैं।" "जाहिर है, विराट कोहली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। हालांकि फिंच से पहले भी ऑस्टे्रलिया और भारत की सीरीज को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ी टिप्पणियां कर चुके है।
'Virat Kohli is the best player in the world' but Australia's focus will not just be on him, says Aaron Finch. #AUSvIND
— ICC (@ICC) November 20, 2018
➡️ https://t.co/83Oq8vFSAk pic.twitter.com/Rut2xXkBqv
उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम इसे बदल सकती है। फिंच ने कहा कि "हालांकि हम संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान से हार गए थे। मुझे लगता है कि हमने जिम्बाब्वे में अच्छी तरह से क्रिकेट खेला है।" "हमने इस साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीमों के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में भी अच्छा क्रिकेट खेला। हम टी-20के प्रारूप में अभी भी बहुत अच्छे हैं। "
यह भी पढ़े -
Ind vs Aus: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली कर पाएंगे धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T-20 मैच के लिए 12 खिलाड़ियों का ऐलान, जानिए
IND vs AUS: ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के लिए विराट और रोहित के बीच लगेगी रेस
Herald