पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उस समय हडकंप मच गया जब बच्चों के क्रिकेट मैच के दौरान झगड़े के बाद. दो गुटों के बीच गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई. पुलिस उप पुलिस उप निरीक्षक एजाज खान ने बताया कि यह घटना एबटाबाद जिले में हुई. यहां पुलिस चौकी पर दो गुट बच्चों के बीच क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े के बाद एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने आए थे.
बच्चों की झड़प के बाद पुलिस चौकी जंग के मैदान में बदल गया
खान ने कहा, बच्चों की झड़प के बाद पुलिस चौकी उस वक्त जंग के मैदान में बदल गई जब दोनों तरफ से हथियारबंद लोगों ने एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए. एक गुट को गोलीबारी करता देख दूसरे गुट ने जवाबी हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी.इस गोलीबारी में एक गुट के तीन जबकि दूसरे गुट के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए.

अभी कुछ दिन पहले नोएडा में भी हुई थी कुछ इसी तरह की घटना
क्रिकेट में इस तरह की झड़प पहले भी होते आई है. लेकिन इस तरह की घटना पहली बार सुनने को मिली है जिसमे इतने लोगों की मौत हो गई हो. अभी कुछ दिन पहले ‘दिल्ली से सटे नोएडा में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई. फायरिंग के साथ दोनों तरफ से जमकर ईट-पत्थर चले.क्रिकेट खेलने को लेकर हुए इस विवाद में दोनों तरफ से कुल चार लोगों के घायल होने की खबर थी.
क्रिकेट जेंटलमेन खेल है इस तरह की घटना इस खेल को शोभा नहीं देती
क्रिकेट को जेंटलमेन गेम कहा जाता है. लेकिन इस तरह की घटना इस खेल को शोभा नहीं देती. भारत और पाकिस्तान में इस खेल को बहुत ज्यादा प्यार मिलता है.
ऐसे देशो में इस तरह की घटना थोड़ी दिल को कचोटती हैं. क्रिकेट हमेशा दो टीमों के बीच मैदान पर अपने खेल द्वारा जंग करने के लिए होता है. ना की क्रिकेट से बाहर इस तरह लोगों की जान लेना.

मृतकों की हुई पहचान 3 शवों को तहसील अस्पताल जबकि 4 अन्य को जिला मुख्यालय भेजा गया है
बता दें,एक गुट के मृतकों की पहचान मुख्तियार शाह, शौकत शाह और अनवर जबकि दूसरे गुट के मृतकों की पहचान अरशद खान, सोहराब, इशफाक और उस्मान के रूप में हुई है. एजाज ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के लिए 3 शवों को तहसील अस्पताल जबकि 4 अन्य को जिला मुख्यालय भेजा गया है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्रिकेट का पीच बना लाशों का अंबार, खेल के दौरान झड़प से देखते-देखते बिछ गईं सात लाशें appeared first on SportzWiki Hindi.