Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ख्वाजा इस खतरनाक भारतीय बल्लेबाज से ज्यादा बनाएंगा टेस्ट सीरीज में रन : रिकी पोटिंग

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम 6 दिसंबर से आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच इस टेस्ट सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई। टी20 सीरीज दोनों टीमों के बीच बराबरी पर छुटा।

AusvInd : एडिलेड टेस्ट से हुए बाहर हुआ ओपनर पृथ्वी शॉ, ये है बड़ी वजह

चार टेस्ट मैचों की शुरू से पहले आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक बड़ा बयान दिया है। पोटिंग ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और आॅस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की तुलना की है। पूर्व आॅस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा है कि टेस्ट श्रृंखला में विराट कोहली से अधिक आॅस्ट्रेलिया ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा सबसे ज्यादा रन बनाएंगा। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से सीरीज अपने नाम करेगी।

जैसा कि आप जानते हो इस समय आॅस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज में बॉल टेंपरिंग के कारण बाहर चल रहे है और टीम के कई खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे। उस समय पंटर का ये बयान आया है बॉल टेंपरिंग के कारण कंगारू टीम अपनी पुरानी फॉर्म में लौट कर नहीं आ रही है। तो ऐसे में विराट एंड कंपनी के पास आॅस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने का शानदार मौका है।