Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एटीपी फाइनल्स: जोकोविच ने इस्नर को हराकर दावेदारी की मजबूत

लंदन 
सर्बिया के स्टार टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स के अपने पहले मैच में जॉन इस्नर को हराकर इस टूर्नमेंट में अपनी दावेदारी मजबूत की। जोकोविच ने इस्नर के खिलाफ 6-4, 6-3 की आसान जीत दर्ज की। जोकोविच एटीपी फाइनल्स में रेकॉर्ड की बराबरी करने वाले छठे खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने तीन बार इस्नर की सर्विस तोड़ी जबकि अपनी सर्विस पर एक भी ब्रेक पॉइंट नहीं गंवाया। उन्होंने सिर्फ 6 सहज गलतियां की और अपनी सर्विस पर 86 प्रतिशत अंक जीते। गुगा कुएर्टन ग्रुप के एक अन्य मैच में लंदन के ओ2 एरेना में एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मारिन सिलिच के खिलाफ लगातार छठी जीत दर्ज की। ज्वेरेव ने सिलिच को सीधे सेटों में 7-6, 7-6 से हराया।