भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी -20 सीरीज में जीत के बाद अब आराम कर रहें हैं. वो अपने आप को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले खुद को तैयार भी कर रहें होंगे. उन्होंने इस बीच बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म बाज़ीगर के 25 साल पूरे होने पर ट्वीट किया ये मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है.
One of my top movies, no questions!! @iamsrk https://t.co/rY8rUexNop
— Rohit Sharma (@ImRo45) November 12, 2018
शाहरूख खान ने दिया जवाब
इसका जवाब देते हुए शाहरूख खान ने लिखा कि, ”अगली बार आईपीएल के दौरान ये काली-काली आंखों गाने पर मैं तुम्हारे लिए इडेन गार्डन में परफॉर्म करूंगा. बहुत बहुत प्यार स्वस्थ रहो.”
इसके जवाब में रोहित ने कहा ”अगर आप मेरे लिए इतना करोगे ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी. इस मैदान पर मेरी बहुत सी यादे जुड़ी हैं, एक ओर जुड़ जाएगी…”
.@iamsrk I’m going to hold you to that
and at Eden Gardens so I can add that to my list of memories there
https://t.co/uoqRuKCP1W
— Rohit Sharma (@ImRo45) November 13, 2018
रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहें हैं. लेकिन इस साल फरवरी में साउथ अफ्रीका दौरे पर यह खिलाड़ी फॉर्म में नहीं था. टेस्ट सीरीज में तो उनका हाल बुरा था ही लेकिन वनडे क्रिकेट, जहां वो अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं वहां भी उनकी नैया डूब रही थीं. तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा जीरो पर आउट हुए.
साउथ अफ्रीका दौरे पर ऐसे शाहरुख के फिल्म को लेकर हुए थे ट्रोल
रोहित के प्रदर्शन से फैंस खासे नाराज थे.और उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था. कुछ लोगों का तो ये मानना था कि रोहित जीरो पर आउट होकर कहीं न कहीं शाहरुख खान की अगली फिल्म को प्रमोट कर रहे थे. इनका खूब मजाक भी उड़ाया गया था. लेकिन भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज ने सबका जवाब अपने बल्ले से दिया.
Rohit Sharma started promoting SRK's next too early…
— Laughing Colours (@LaughingColours) February 7, 2018
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम में हुई वापसी
पिछले दिनों इंग्लैंड एशिया कप और फिर वेस्टइंडीज दौरे पर उनका बल्ला जमकर बोला है. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनको एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और किंग खान के बीच हुई बातचीत बनी चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र, शाहरुख़ ने रोहित से किया यह खास वादा appeared first on SportzWiki Hindi.
and at Eden Gardens so I can add that to my list of memories there