Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के बाद लोकेश राहुल ने की महिला टीम को सपोर्ट करने की अपील

इनदिनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज की धरती में टी-20 विश्व कप खेल रही हैं. इस विश्व कप में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली हैं.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम को चीयर करने की मुहीम चलाई हैं. उनकी इस मुहीम में अपील की गई हैं, कि सभी प्रशंसक भारत की जर्सी पहनकर हाथ मोड़कर पोज दे.

कोहली की मुहीम को राहुल ने बढ़ाया आगे 

बता दें, कि अपने कप्तान विराट कोहली की इस मुहीम को विराट कोहली ने आगे बढ़ाया हैं. केएल राहुल ने अपनी बाहे मोड़कर ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की हैं. साथ ही उन्होंने इस मुहीम के तहत भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को जोड़ा हैं.

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए केएल राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “जिस तरह से लड़कियां खेल रही हैं, मुझे लगता है, कि कप घर आ रहा है! #JerseyKnowsNoGender तो चलिए उन्हें फाइनल के लिए चीयर करते हैं. नीली जर्सी पहनते हैं और पोज देते हैं और अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया में शेयर करते हैं.”

 

इस वीडियो के साथ विराट ने शुरू की थी मुहीम

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मुहीम को शुरू करते हुए अपने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था, कि “हम सेमीफाइनल में पहुंच रहे हैं और अब टीम इंडिया के पास विश्व कप को भारत लाने का एक अच्छा समय है.  की, मैं एक नई मुहीम की शुरूआत कर रहा हूं और इस मुहीम से जुड़ने के लिए ऋषभ पंत, सुनील क्षेत्री और सायना नेहवाल को जोड़ रहा हूं. आप लोगो से भी कहूँगा, कि अपनी जर्सी पहनें और उन्हें चीयर करने के लिए अपनी बाहे मोड़कर पोज दे.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली के बाद लोकेश राहुल ने की महिला टीम को सपोर्ट करने की अपील appeared first on SportzWiki Hindi.