भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होने वाली है और उससे पहले ही भारत-ए की टीम ने आज से न्यूजीलैंड दौरे का आगाज कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को देखते हुए भारत-ए की इस टीम में कई सीनियर टीम के खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और हर किसी की नजरें उन पर लगी हुई हैं।
न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ भारत-ए ने पहले दिन की समाप्ति तक बनाए 340/5
न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में भारत-ए की कमान भारतीय सीनियर टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। शुक्रवार को पहले दिन भारत-ए के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी चुनी।

भारत-ए ने पहले दिन बढ़िया प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड-ए की टीम को दबाव में रखा। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारत-ए ने 5 विकेट के नुकसान पर 340 रन बना लिए हैं।
अंजिक्य रहाणे-मुरली विजय नहीं दिखा सके कमाल
भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर चुने गए सीनियर खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे पर भारत-ए की टीम के साथ प्रैक्टिस करने भेजा और हर किसी की नजरें खास तौर पर सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय पर थी।

लेकिन अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय उम्मीदोंपर खरे नहीं उतर सके और अपने बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। मुरली विजय ने जहां 28 रनों की पारी खेली तो वहीं अजिंक्य रहाणे केवल 12 रनों का योगदान ही दे सके।
युवा पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी और मजंय अग्रवाल ने दिखाए हाथ
रहाणे और विजय तो फ्लॉप रहे लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किए गए युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी के साथ ही मयंक अग्रवाल ने बढ़िया बल्लेबाजी की।

भारत-ए के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर से अपना सुपर शो दिखाते हुए 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं मयंक अग्रवाल ने भी पचासा जड़ते हुए 65 रन बनाए। युवा हनुमा विहारी ने 86 रनों की पारी खेली तो विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने मौका भुनाते हुए नाबाद 79 रन बनाए और भारत-ए के स्कोर की दिन की समाप्ति तक 340 रन तक पहुंचाने में योगदान दिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post भारत-ए ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पहले दिन खड़ा किया बड़ा स्कोर, फ्लॉप हुए दिग्गज ऑस्ट्रेलिया दौरे से हो सकते हैं बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.