Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिताली राज ने किया बड़ा खुलासा, ये लोग कर रहें है उनका करियर खत्म  

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में कुछ दिनों पहले टी-20 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला मुक़ाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही भारत का टी-20 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधुरा रह गया। साथ ही आपको बता दे की महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिताली राज को बाहर रखा गया था। उस बात को लेकर आज मिताली राज ने बहुत बड़ा खुलासा किया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की मिताली राज ने हाल ही में बीसीसीआई को एक पत्र लिखा है जिसमें में उन्होंने कहा है की कुछ लोग अपनी शक्ति के दम पर मेरा करियर खत्म करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने ने बताया की कोच रमेश पोवार ने उन्हें अपमानित किया है, इसी के साथ सीएओ की सदस्य डायना एडुल्जी उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। आपको बता दे की मिताली इस समय भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान है और उन्होंने भारत को कई बार अपने प्रदर्शन के दम पर मैच दिलाया है। टी-20 महिला क्रिकेट वर्ल्डकप सेमीफाइनल में मिताली को बाहर बैठाया गया था।

इसके साथ ही मिताली राज ने कहा है की 20 साल के करियर वह पहली बार खुद को हारा हुआ समझ रही हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है की कुछ लोग है जो मेरा करियर खत्म कर रहे हैं और लगातार मेरा आत्मविश्वास गिरा रहे हैं। इसके साथ ही टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर के बारे कहा है उनसे कोई शिकायत नही है लेकिन उसने कोच के फैसले का समर्थन किया।

SL vs ENG Test: विदेशी धरती पर इंग्लैंड ने 55 साल बाद किया क्लीन स्वीप

भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरो पर, धक-धक गर्ल देगी प्रस्तुति



Herald