इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज की टीम को पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3—1 से हराकर इस सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर लगातार छह वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
IndvWi: हिटमैन रोहित ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में पीछे छोड़ा शाहिद अफरीदी को
पांच वनडे सीरीज की सीरीज में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वनडे सीरीज में भारत को दो शानदार खिलाड़ी मिले। जो एक तो करता है शानदार बल्लेबाजी जबकि दूसरा करता हैं आक्रामक गेंदबाजी है। जी हां, इस वनडे सीरीज में एक तो भारत को चार नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला बल्लेबाज अंबाती रायुडू और तेज गेंदबाज खलील अहमद। इन दोनों ने ही इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली ने बताया कि वनडे सीरीज में दो खिलाड़ियों की खोज हुई है। इसमें पहला है अगर कभी बुमराह या फिर भुवनेश्वर इंजर्ड होते हैं तो हमारे पास खलील अहमद होंगे जिन्हें हम आजमा सकते हैं। उन्होंने इस वनडे सीरीज में अच्छा खेल दिखाया है। इसके अलावा टीम में नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए अंबाती रायडू ने जिम्मेदारी ले ली है। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अंबाती रायुडू की बल्लेबाजी की खूब तारीफ की। जब शास्त्री से खलील अहमद के बारें में पूछा तो कहा कि उसके पास अभी अनुभव कम है लेकिन आक्रामकता और विविधता शानदार है। इसलिए ये दोनों खिलाड़ी इस सीरीज की शानदार खोज है।