विश्व क्रिकेट की मेगा टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की ऑक्शन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारी को पूरा करना शुरू कर दिया है। इसमें गुरूवार की शाम को सभी टीमों की तरफ से अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की तस्वीर साफ हो चुकी है।
किस टीम के पास है कितने स्लॉट खाली
सभी टीमों ने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है जिसके बाद उनके कोटे से काफी खिलाड़ी कम हो चुके हैं। अब हम आपको इस रिपोर्ट में ये बताएंगे कि कौनसी टीम के पास कितने खिलाड़ी बचे हैं और वो अब और कितने खिलाड़ी ऑक्शन में खरीद सकती है।
तो आईए डालते हैं इस रिपोर्ट पर एक नजर….
मुंबई इंडियंस
आईपीएल इतिहास की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन के लिए अपनी टीम से कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसके बाद उनके पास अब 18 खिलाड़ी बचे हैं।

अब उन्हें आने वाले ऑक्शन में अपनी स्क्वॉड पूरा करने के लिए 7 खिलाड़ियों की और जरूरत है। जिसमें से 6 भारतीय और 1 विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट खाली है।
चेन्नई सुपर किंग्स
भारत के सबसे महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने वैसे ज्यादा खिलाड़ी रिलीज नहीं किए हैं। अब इस फ्रेंचाइजी के पास 23 खिलाड़ी हैं।

सीएसके के पास अब केवल दो स्लॉट ही खाली हैं जिसमें वो ऑक्शन के दौरान इन दो जगह को भर देगी जिसमें दोनों ही स्थान भारतीय खिलाड़ी के लिए ही खाली हैं।
कोलकाता नाइट राईडर्स
आईपीएल के इतिहास में दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने भी पिछले साल के अपने कई खिलाड़ियो को रिलीज कर दिया है।

अब केकेआर के पास 12 खिलाड़ियों का स्थान खाली हो चुका है। ऑक्शन में केकेआर फ्रेंचाइजी की नजरें इन्हें भरने पर रहेंगी जहां उन्हें 7 भारतीय और 5 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करना होगा।
राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल के पहले सीजन की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स ने 2 साल के प्रतिबंध के बाद पिछले सीजन में वापसी की है। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन नए सिरे से टीम को तैयार किया लेकिन उन्होंने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।

अब उनके पास 16 खिलाड़ी बचे हैं और उन्हें 9 खिलाड़ी ऑक्शन में खरीदने की जरूरत है। जिसमें से 6 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ी खरीदने होंगे।
सनराईजर्स हैदराबाद
आईपीएल की पिछले साल की रनरअप और एक बार की विजेता टीम सनराईजर्स हैदराबाद ने भी अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसके बाद उनके पास 5 स्लॉट खाली पड़े हैं।

सनराईजर्स हैदराबाद को अपने बचे 5 स्लॉट को भरने के लिए ऑक्शन में 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ियो को खरीदना होगा जिसके बाद टीम पूरी हो जाएगी।
किंग्स इलेवन पंजाब
आईपीएल में अब तक अपने पहले खिताब की तलाश कर रही किंग्स इलेवन पंजाब ने भी सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को इस सीजन में रिलीज कर दिया है।

किंग्स इलेवन पंजाब के पास अब 15 खिलाड़ियों को स्लॉट खाली हो चुकी है। और ऑक्शन में किंग्सइलेवन पंजाब को सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदना होगा जिसमें 11 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ियों को लेना होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आईपीएल की सबसे मजबूत टीम में से एक मानी जाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी कई खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है।

आरसीबी के पास अब 10 स्थान खाली हो चुके हैं। ऑक्शन में आरसीबी की टीम अपने इन स्थानों को भरने के लिए 8 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ियों पर नजरें गढ़ाए हैं।
दिल्ली डेयरडेविल्स
आईपीएल में हर सीजन में लगातार पिछड़ने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम खिताबी सूखे को खत्म करना चाहती है और उन्होंने एक बार फिर से बड़ा बदलाव कर कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

अपने कई बड़े खिलाड़ी रिलीज करने के बाद डेयरडेविल्स के पास 10 स्लॉट खाली हैं जिसकी भरपायी के लिए उन्हें 7 देशी और 3 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदना होगा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईपीएल नीलामी- सभी टीमो की तस्वीर हुई साफ़, जाने कौन कितने खिलाड़ियों को नीलामी में कर सकता है टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.