भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रहे युवराज सिंह इन दिनों भारतीय टीम से बाहर हैं। सिक्सर किंग के नाम से पहचाने जाने वाले युवराज सिंह भारतीय टीम में फिर से आने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन साथ ही साथ वो इन दिनों नाराज भी हैं, टीम में जगह नहीं मिलने को लेकर नहीं बल्कि अपने बचपन के दोस्त अंगद बेदी से नाराज हैं।
युवराज सिंह अपने बचपन के दोस्त अंगद बेदी से हैं नाराज
फिल्म अभिनेता अंगद बेदी और युवराज सिंह कुछ समय पहले बहुत ही गहरे दोस्त थे लेकिन आजकल इनकी दोस्ती में ऐसी दरार आ गई है कि युवराज सिंह अपने बचपन के दोस्त अंगद बेदी से खासे नाराज हैं।

हाल ही में फिल्म अभिनेता अंगद बेदी ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ शादी के बंधन में बंधे लेकिन उन्होंने अपनी शादी में युवराज सिंह को बुलाया तक नहीं। तो वहीं इनकी शादी में अजय जडेजा और आशिष नेहरा जैसे क्रिकेटर मौजूद रहे।
अंगद बेदी ने युवराज सिंह की दोस्ती को लेकर कही ये बात
ऐसे में युवराज सिंह अंगद बेदी से बहुत ही नाराज हैं। तो वहीं युवराज सिंह की नाराजगी के बाद अंगद बेदी ने इंटरव्यू में इस बात को सामने रखा है। अंगद ने इंटरव्यू में कहा कि

“वो मेरी गलती है। हमने जल्दबाजी में शादी का फैसला किया। युवी के नाराज होने की अपनी वजह है। मैं युवी से बहुत मोहब्बत करता हूं, लेकिन सच को भी स्वीकार करता हूं कि अब हमारा रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा है।”
युवी ने फ्रेंडशिप-डे के दिन किया था मैसेज, लेकिन कह दी दिल तोड़ने वाली बात
आगे अंगद बेदी ने बहुत बड़ी बात कहते हुए बताया कि “फ्रेंडशिप-डे पर युवी ने एक मैसेज किया था। उन्होंने लिखा था कि ‘मुझे लगता था कि हम दोस्त हैं, लेकिन अब मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपने कुत्तों से ज्यादा प्यार करता हूं।‘ मुझे लगता है कि युवी की वो बात सही नहीं थी, लेकिन ये उनकी राय है।”

मैं युवी से फिर से दोस्ती को बनाना चाहता हूं मजबूत
आखिर में अंगद ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “ये मेरी गलती थी और मैं इसे खुले तौर पर कहता हूं कि मुझे उसे और समय देना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य से हमारे लिए फैसला लेना अचानक हुआ। उनके पास परेशान होने का कारण है और वास्तव में मैं उनसे प्यार करता हूं।”

“लेकिन अगर आप मुझे कहना चाहते हैं कि हमारा रिश्ते अभी कैसे हैं, हां वैसे नहीं है और मुझे उम्मीद है कि ये निश्चित रूप से बेहतर होगा क्योंकि मुझे उनकी याद आती है। वो मेरे प्रिय मित्र हैं।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post युवराज सिंह-अंगद बेदी की बचपन की दोस्ती में ऐसे पड़ी दरार, अंगद बेदी ने बतायी वजह appeared first on SportzWiki Hindi.