Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईडन गार्डन में लगे चार छक्के बेन स्टोक्स को एक बार फिर आये याद

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया था.

इस मैच को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 5 विकेट से जीत लिया था और अपनी इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली थी.

इसी मैदान पर ब्रैथवेट ने स्टोक्स को जड़े थे चार छक्के 

बता दें, कि टी-20 विश्वकप 2016 का फाइनल मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टीम के बीच ईडन गार्डन के मैदान पर ही खेला गया था. इस फाइनल मैच में को बेन स्टोक्स अपनी जिन्दगी में कभी नहीं भूल पाएंगे.

दरअसल, जब वेस्टइंडीज की टीम को 6 गेंदों से 19 रन की जरूरत थी. तब कार्लोस ब्रैथवेट बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे. इंग्लैंड इस मैच को जीतने के लिए ज्यादा प्रबल दावेदार लग रही थी.

लेकिन बेन स्टोक्स के अंतिम ओवर में कार्लोस ब्रैथवेट ने लगातार चार गेंदों पर चार छक्के लगा डाले और वेस्ट इंडीज को टी20 विश्वकप 2016 का फाइनल जीता दिया था.

स्टोक्स को अबतक याद हैं यह चार छक्के 

बेन स्टोक्स को यह चार छक्के अबतक याद हैं. दरअसल, ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, “आखिरी बार कार्लोस ब्रैथवेट ने ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज की जर्सी में बेन स्टोक्स को 6,6,6,6 लगाये थे. क्या वह मैच आपकों याद है?”

मुंबई इंडियंस को रीट्वीट करते हुए बेन स्टोक्स ने लिखा, हाँ !!!!

यहाँ देखे ट्वीट 

The last time Carlos Brathwaite wore the Windies jersey at the Eden Gardens, he hit Stokes for 6,6,6,6

 

 

बता दें, कि बेन स्टोक्स तीनो ही विभागों से टीम के लिए योगदान देते है. वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते है. वहीं अपनी चतुर गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते है और फील्डिंग में भी उनका कोई जवाब नहीं है. वह एक शानदार फील्डर भी है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ईडन गार्डन में लगे चार छक्के बेन स्टोक्स को एक बार फिर आये याद appeared first on SportzWiki Hindi.