स्पोर्ट्स डेस्क। शनिवार (17 नवंवबर) को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कर्रारा ओवल मैदान पर एक मात्र टी-20 मैच खेला गया। यह मैच बारिश बाधित था जिसे साउथ अफ्रीका ने 21 रनों से जीता। बारिश के कारण 10-10 ओवर का हुआ। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को हार का मुँह देखना पड़ा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल ने एक जबरदस्त कैच से सबका दिल जीत लिया।
साउथ अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसिस ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ बिली स्टेनलेक की एक गेंद पर लेग स्टेट पर शॉट खेला। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने दौड़ते हुए अविश्वसनीय कैच कर लिया। आप वीडियो में देख सकते है। मैक्सवेल सीमा पार निकल गए लेकिन गेंद को हवा में उछाली और फेंका, उसके बाद तुरंत वो बाउंडरी में आये कैच पकड़ लिया। यह कैच देख हर कोई हैरान यह गया।
Unbelievable! What.A.Catch! Take a bow Glenn Maxwell.
— Herald Sun Sport (@heraldsunsport) November 17, 2018
FOLLOW LIVE: https://t.co/hrRKmyIgtT #AUSvRSA pic.twitter.com/pNR6NGNfHI
वैसे आपको बता दें, आजकल क्रिकेट में ऐसे कैच काफी देखने को मिलते है। समय के साथ साथ क्रिकेट में फील्डिंग का अंदाज भी बदल गया। आज के समय में अविश्वसनीय कैच और बल्लेबाज़ी काफी देखने को मिलती है।
यह भी पढ़े:-
Women's T20 WC: मंधाना के आगे कंगारू ने टेके घुटने, 48 रन दी मात
टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका में इंग्लैंड ने 17 साल बाद जीती टेस्ट सीरीज
Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में जाते ही कोहली ने टीम के इस खिलाड़ी को बता दिया चैंपियन
Herald