Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तेंदुलकर के इस टेस्ट रिकॉर्ड को छोड़कर सारे बेटिंग रिकॉर्ड तोड़ सकते है कोहली : वीरेंद्र सहवाग

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के कप्तान विराट कोहली लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में छाए हुए है। विराट कोहली ने 2008 में शुरुआत के बाद लगातार रन बनाये है और उन्होंने बहुत सारे रिकॉर्डों को तोड़ दिया है। जिस तरह से वो क्रिसक खेल रहे है, कई लोग उनकी तुलना भारत के पूर्व महान खिलाडी सचिन तेंदुलकर से कर रहे है। विराट कोहली ने सचिन के कई रिकॉर्ड तोड़े है।


विराट कोहली के देश छोड़ने वाले बयान पर उनके समर्थन में उतरे सहवाग, कही ये बात
महिला टी-20 में शतक लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने का मानना है कि तेंदुलकर के 200 टेस्ट रिकॉर्ड को छोड़कर कोहली में अधिकांश बेटिंग रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि "हर किसी को यह एहसास है कि विराट कोहली सभी बल्लेबाजी रिकॉर्ड तोड़ देगा। मैंने कई बार यह भी कहा है कि वह सभी रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता रखते है। सिर्फ एक रिकॉर्ड जो मुझे लगता है तोडा नहीं जा सकता है वो सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैचो का रिकॉर्ड है। इसके लिए आपको कम से कम 24 वर्षों तक क्रिकेट खेलना होगा।


अगले साल वर्ल्डकप से पहले खिलाड़ियों को आराम देने के लिए जल्दी शुरू हो सकता है आईपीएल

उन्होंने आगे कहा कि "कोहली के बारे में खास बात यह है कि वह लगातार रन बना रहे है। मैंने तेंदुलकर, गांगुली, लक्ष्मण, द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों के साथ खेला है और इन खिलाड़ियों के करियर में उतार-चढ़ाव आया था । लेकिन कोहली ने अपने करियर में अब तक ऐसा नहीं किया।



Herald