Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली ही मैच में रोहित शर्मा की तूफानी पारी तय, अब तक ऐसा रहा है कोलकाता के ईडन गार्डन में रोहित का रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान का भारतीय क्रिकेट से काफी पुराना नाता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में इसी मैदान पर भारत ने ऐतिहासिक टेस्ट में जीत हासिल की थी। युवा स्पिनर कुलदीप यादव ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में हैट्रिक लिया था। इन सब के अलावा टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को इस मैदान से अलग ही प्यार है।

इसी मैदान पर खेली वनडे की सबसे बड़ी पारी

13 नवम्बर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। आज तक वनडे क्रिकेट में कोई बल्लेबाज 240 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है।

चोट के बाद मैदान पर वापसी कर रहे रोहित ने इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये। उन्होंने इस पारी में 33 चौके जड़े थे। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 25 चौके के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

टेस्ट डेब्यू में भी शतक

करीब 100 वनडे मैच खेलने के बाद रोहित शर्मा ने 2013 में इसी मैदान पर टेस्ट डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ उस मैच में रोहित ने 177 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था।

इसके बाद 2016 में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी। उस दौरे पर ईडन गार्डन पर खेले गए टेस्ट मैच में रोहित ने मुश्किल परिस्थिति में 82 रन बनाये थे। भारत की दूसरी पारी में वह टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे।

आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने आईपीएल में पहली बार इसी मैदान पर कप्तानी की थी। उनके बाद से उनका करियर बिलकुल बदल गया। आईपीएल में भी इस मैदान पर उनका बल्ला जमकर बोला है। 12 मैचों में इस मैदान पर उन्होंने 50.44 की औसत से 454 रन बनाये हैं।

आईपीएल में उनका एकमात्र शतक भी इसी मैदान पर आया था। इसके आलवा 3 और अर्धशतक आए हैं। इसमें एक 98 रनों की पारी भी शामिल है। इन आकड़ों और रोहित शर्मा के वर्तमान फॉर्म को देखकर विंडीज टीम को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पहली ही मैच में रोहित शर्मा की तूफानी पारी तय, अब तक ऐसा रहा है कोलकाता के ईडन गार्डन में रोहित का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.