भारतीय टीम के कप्तान कोहली आज अपना 30 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दे क्रिकेट जगत के इस महारथी का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था। टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी सिर्फ मैदान में ही फेमस नहीं बल्कि एक समय में अपने लव अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे।
बता दे कोहली 2017 में अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। अनुष्का शर्मा से पहले भी उनकी जिंदगी में चार लड़कियां और आयी थी। लेकिन कोहली ने कभी अपने उन रिश्तों को खुलकर नहीं कबूला।
अनुष्का शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान कोहली और अभिनेत्री शर्मा ने 1 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों का अफेयर कई सालों तक चला। जिसके बाद इन्होने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। 2014 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच के दौरान जब कोहली ने स्टेडियम में बैठी एक्ट्रेस अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया, तो उनके इस रिश्ते पर मुहर भी लग गई थी। बता दें अनुष्का से पहले विराट का नाम कई सारी लड़कियों के साथ जुड़ा हैं।
इजाबेल

ब्राजीलियन मॉडल के साथ विराट कोहली का नाम काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। इतना ही नहीं बल्कि 2014 में एक इंटरव्यू के समय इजाबेल ने यह तक कहा था कि ‘विराट उनके पहले इंडियन फ्रेंड हैं। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया था। लेकिन इस रिश्ते को उन्होंने कभी पब्लिकली नहीं स्वीकारा। लेकिन बाद में ये दोनों अलग हो गए।
साराह जैन

अभिनेत्री साराह जैन और विराट कोहली की दोस्ती एक पार्टी के दौरान हुई थी। वक़्त के साथ दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गयी थी। लेकिन कोहली बाद में मैच में बिज़ी हो गए थे। बाद में अभिनेत्री भी अपनी फिल्मों की शूटिंग व्यस्त हो गयी। जिसके कारण इन दोनों का रिश्ता वही ख़त्म हो गया।
तमन्ना भाटिया

बाहुबली फेमस हुई एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नाम भी कप्तान कोहली के साथ जुड़ चुका हैं। यह दोनों एक एड के लिए साथ में काम कर रहे थे। यही से इनकी दोस्ती शुरू हुई थी। हालांकि इन दोनों को पब्लिक्ली कभी भी साथ नहीं देखा गया।
संजना

2009 में इस कन्नड़ एक्ट्रेस संजना और भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली के अफेयर की चर्चा मीडिया में खूब हुई थी। ये दोनों कई बार एक साथ देखे भी गए थे। यहाँ तक की संजना को आईपीएल के दौरान साथ में रात में पार्टी में विराट के साथ देखा जाता था। लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकारा। संजना से जब भी इस बारें में पूछा गया। उन्होंने हमेशा विराट को अपना अच्छा दोस्त बताया।
The post बर्थडे स्पेशल : अनुष्का शर्मा के अलावा विराट की जिंदगी में आई थी ये चार लड़कियां appeared first on SportzWiki Hindi.