Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बिच खेले जाने वाले वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में चोट लगने की वजह से बाहर हुए इमाम उल हक की टीम में वापसी हो गई है. मोहम्मद हफीज भी टीम में हैं. जुनैद खान भी टीम में हैं. एक बार फिर तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को नजरअंदाज किया गया है.

ये है पकिस्तान की टीम 

पाकिस्तान टीम एशिया कप  के बाद कर रही है शानदार प्रदर्शन 

पाकिस्तान टीम एशिया कप में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट और टी-20 सीरीज में मात दे चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में भी पाकिस्तान पहला मैच जीत चुकी है. टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. मोहम्मद हफीज और बाबर आज़म शानदार फॉर्म में हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने किया था क्लीन स्वीप 

बता दें,पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए उस टीम में कोई बदलाव नहीं किया था. संयुक्त अरब अमीरात में आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ किया था. वहीं टीम न्यूजीलैंड पर काफी भारी पड़ रही है. वनडे में भी ज्यादतर खिलाड़ी टी-20 टीम के ही हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 211 दिनों के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने उतरी है 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबु धाबी में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की थी. पाकिस्तानी टीम ने इस कठिन मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 2 रन से मात दी. गौरतलब है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 211 दिनों के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने उतरी है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.