Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच से ठीक पहले इस भारतीय खिलाड़ी के घर से आई बुरी खबर, लौटना पड़ा घर

भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार के अपने ऑस्ट्रेलिया के एक मुश्किल मिशन को शुरू करने जा रही है। इसका आगाज तो टी-20 सीरीज के साथ होगा लेकिन हर किसी की निहागें दोनों ही टीमों के बीच टी-20 सीरीज के बाद होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज पर लगी हुई हैं।

मोहम्मद शमी को रणजी ट्रॉफी के मैच को खेलने की मिली थी इजाजत

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी स्क्वॉड को चुन लिया है जिनमें से कुछ खिलाड़ी तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाले हैं तो कुछ खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे पर भारत-ए के साथ भेजा है।

Smith, Warner to be weak after not being Australia: Shami

तो वहीं भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले भारत में ही आज से रणजी के रण में बंगाल के लिए केरल के खिलाफ उतरने जा रहे थे, लेकिन आखिरी पलों में वो मैच में नहीं उतर सके।

केरल के खिलाफ मैच से पहले मोहम्मद शमी को लौटना पड़ा अपने घर

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए केरल के खिलाफ मैच में उतरने की बीसीसीआई से सहमति ली थी और उन्हें एक पारी में 15-17 ओवर तक की गेंदबाजी की इजाजत मिली थी।

India will strike a broken finger on the Bayernsta: Shami

लेकिन मोहम्मद शमी के लिए ये उम्मीदें टूट गई जब वो बंगाल की टीम में शामिल होने के बाद भी आखिरी पलों में मंगलवार को मैदान में नहीं उतर सके। इसका कारण मोहम्मद शमी के परिवार में किसी का निधन हो गया है जिस कारण से वो अपने घर के लिए लौट गए हैं।

शमी के परिवार में हुआ है किसी का निधन

हालांकि बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने मोहम्मद शमी के इस मैच में आज शाम तक जुड़ने की संभावना भी जतायी है। मनोज तिवारी ने कहा कि “उनके परिवार में एक मौत हो गई है। वो वहां उपस्थित होने के लिए गए हैं। परिवार हमेशा पहली प्राथमिकता होता है। वो आज शाम को लौट आएंगे। हमें कोई दिक्कत नहीं है।”

“वो भारत के बेस्ट टेस्ट गेंदबाज हैं उनकी गेंदबाजी में इतनी गुणवत्ता है कि उन्हें अभ्यास करना जरूरी नहीं। वो इस मैच को खेलने के लिए बहुत उत्सुक थे और वो दूसरे मैच में खेल सकते हैं हमने बीसीसीआई से औपचारिक इजाजत मांगी है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post मैच से ठीक पहले इस भारतीय खिलाड़ी के घर से आई बुरी खबर, लौटना पड़ा घर appeared first on SportzWiki Hindi.