Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री के बयान के बाद युवराज, रैना, रहाणे पर आया ये भारी संकट, जानिए

इंटरनेट डेस्क। हर किसी क्रिकेट टीम का सपना होता है की वह अपने देश के लिए विश्च कप जीते साथ ही इसके साथ ही हर किसी खिलाड़ी का भी सपना होता है की वह इस टीम में शामिल हो। लेकिन ऐसा लगता है की इस विश्व कप से पहले भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह, सुरेश रैना, गौतम गंभीर,अजिंक्य रहाणे पर टीम से बाहर होने का संकट आ सकता है। इस बात का अंदाजा हाल ही में सामने आये भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के बयान के बाद लगाया जा रहा है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से शुरू होने जा रही टी 20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। साथ ही इसके बाद में दोनों टीम टेस्ट सीरिज और वनडे सीरीज भी खेलेगा। इससे पहले भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का बयान सामने आया है की वनडे टीम में अब कोई 'छेड़छाड़ और बदलाव' नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ने बताया की अब भारतीय टीम विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले सिर्फ 13 मैच और खेलने हैं। साथ ही बताया जा रहा है की टीम 15 खिलाडि़यों के साथ ही खेलेंगे।

इसके अलावा रवि शास्त्री ने अपने बयान में कहा की अब समय आ गया है कि अपना ध्यान लगाएं और टीम के रूप में खेलें और फिर उम्मीद करते हैं कि चोटों की अधिक समस्या नहीं होगी जिससे कि हमें अन्य खिलाड़ियों की ओर नहीं देखना पड़े। साथ ही माना जा रहा है की ये 15 खिलाडियों में अधिकतर अभी टीम में शामिल खिलाड़ी हो सकते है अगर ऐसा हुआ तो युवराज सिंह, सुरेश रैना, गौतम गंभीर जैसे बल्लेबाज अब वर्ल्ड कप में नहीं खेलते दिखेंगे। इसके अलावा माना जा रहा है की अजिंक्य रहाणे भी वर्ल्ड कप दोड़ से बाहर हो सकते है।

और ये भी पढ़े :

एबी डिविलियर्स की इस पारी से दिग्गज क्रिकेटरो के उड़े होश, जानिए

ICC Women's T20 World Cup: आयरलैंड को हराकर 8 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा भारत



Herald