भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलना है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी ही चुका है। सभी को चौंकते हुए चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए पार्थिव पटेल को टीम में शामिल किया है। 33 वर्षीय पार्थिव पटेल ने 2002 में मात्र 17 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। पिछले 16 साल में वह सिर्फ 25 टेस्ट मैच खेल पाए हैं। वह 2004 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का हिस्सा भी थे।
क्या पार्थिव पटेल करेंगे सलामी बल्लेबाजी?
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में 3 सलामी बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। इसमें मुरली विजय, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ शामिल हैं। इसके साथ ही वनडे मैचों के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस टीम का हिस्सा हैं।

भारतीय टीम पिछले कई विदेशी दौरे से सलामी बल्लेबाज को लेकर जूझ रही है। शिखर धवन को इंग्लैंड और उससे पहले दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन की वजह से टेस्ट टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया है। मुरली विजय और केएल राहुल भी एक- दो पारियों को छोड़कर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
मुख्य चयनकर्ता ने किया था इशारा
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने टीम चयन के समय भी पार्थिव पटेल के सलामी बल्लेबाज होने की बात कही थी। इससे साफ होता है कि जरूरत पड़ने पर पार्थिव से सलामी बल्लेबाजी कराई जा सकती है।
मुख्य चयनकर्ता ने कहा था
“‘उन्हें अफगानिस्तान और इंग्लैंड सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में हिस्सा और बल्लेबाजी के साथ ही कीपिंग भी काफी अच्छी की। हमें टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ ही अनुभवी खिलाड़ी की भी जरूरत थी। वह टॉप आर्डर में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और यही सब देखते हुए उनका चयन हुआ है।”
सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा रिकॉर्ड

गुजराज के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को काफी कम मौकों पर सलामी बल्लेबाजी का मौका मिला है। लेकिन, उन्हें जब भी यह मौका मिला उन्होंने सभी को पप्रभावित किया है। भारतीय टीम के टॉप आर्डर कोई कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है और यह बात भी पार्थिव के हक में जाता है।
अभी तक उन्होंने 6 पारियों में सलामी बल्लेबाजी की है। इन 6 पारियों में उनके बल्ले से 53 की औसत से 265 रन निकले हैं। इसमें सबसे बड़ा स्कोर 71 रनों का है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मुरली विजय और धवन नहीं बल्कि यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निभाएगा सलामी बल्लेबाज की भूमिका appeared first on SportzWiki Hindi.