स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के कप्तान विराट कोहली लगातार शानदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में छाए हुए है। अभी हाल ही में विराट कोहली ने अपना 30 वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर दुनिया भर से उनके फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी और जन्मदिन की बधाईयां दी। विराट कोहली क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी बन गए है और लगातार कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम में हुए ये बदलाव, बाहर हुए ये अहम खिलाड़ी
T-20 में चौथा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा की ब्रायन लारा ने इस तरह की तारीफ
विराट कोहली की प्रशंसा दुनिया के कई क्रिकेट खिलाड़ी कर रहे है। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी विराट कोहली के बारे में एक बड़ी बात बोली है। मैक्सवेल का मानना है कि भारत के कप्तान विराट कोहली एक बहुत ही अच्छे लीडर हैं जो बहुत ही अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों को इस बात से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि भारत दो महीने के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया आने वाला है।
मैक्सवेल ने कहा कि कोहली एक अविश्वसनीय खिलाड़ी है जो बहुत ही अच्छे से फैसले लेता है जो न केवल उन्हें सफल बनाता है, बल्कि टीम में विश्वास भी लाता है।
"विराट कोहली एक अद्भुत खिलाड़ी है, एक अविश्वसनीय कप्तान और लीडर है। रन बनाना, फिलडिंग, फिटनेस जो भी हो विराट में सब कुछ में सर्वश्रेष्ठ होने की एक भूख नजर आती है। वह जिस तरह से बल्ले के बीच में हिट करते है, उनकी तरह कोई नहीं कर सकता है। ऐसा लगता है कि उसके पास हर किसी की तुलना में अधिक समय है। वह अच्छे फैसले करते है। "
Herald