Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मार्क टेलर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक का पद छोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। कुछ समय से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) में कुछ ठीक नहीं चल रहा। अब मार्क टेलर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। बॉल टैम्परिंग की घटना के कारण हुई समीक्षा के बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। वहीं टेलर ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यह विवाद उनके इस कदम से खत्म हो जाएगा।

आपको जानकारी में बता दें, मार्क टेलर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) में 13 साल तक अपनी सेवाएं दी है। बता दें, टेलर ने हालांकि हितों के टकराव का हवाला देते हुए खुद को अलग कर लिया। बताते चले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मार्च में गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट प्रतिबंध लगा दिया था ।

इस मामले पर उन्होंने सीए और खिलाड़ियों के बीच रिश्ते सुधारने के लिए काफी मेहनत की, लेकिन कुछ ठीक नहीं हो पाया। इसके बाद मैंने पद छोड़ने और सीए, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) को नए सिरे से शुरुआत करने का मौका दिया है । उन्होंने कहा यह भी कहा कि इस विवाद को पीछे छोड़ क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) को नई शुरुआत करनी चाहिए ।

यह भी पढ़े :-

मुंबई की लोकल ट्रेन में मिला रवि शास्त्री का हमशक्‍ल, लोगों ने यूं लिए मजे

IND vs WI: इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगे दिनेश कार्तिक!

अनुष्का से भी पहले इस खूबसूरत महिला ने किया था कोहली को शादी के लिए प्रपोज



Herald