भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवर खेल के उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबर काफी समय से आ रही है। इस बात पर एक बार फिर मुहर लग गई है। दोनों ही खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में एक साथ खेला था और साझेदारी भी बनाई थी। इसके बाद कप्तान कोहली ने रोहित की तारीफ भी की थी। इसके बाद भी लगता है सब कुछ ठीक नहीं हुआ है।
आज विराट कोहली का बर्थडे
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 30वां बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने विंडीज के खिलाफ हो रही टी-20 सीरीज से आराम लिया है और टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है।

विराट इस समय देश के सबसे बड़े सेलेब्रिटी में गिने जाते हैं और इसी वजह से उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। साथी खिलाड़ी से लेकर पूर्व दिग्गज और अन्य लोगों ने विराट को बधाई दी।
रोहित शर्मा ने नहीं दी बधाई
रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लगभग सभी खिलाड़ियों को उनके जन्मदिन की शुभकामनाये देते हैं। हाल ही में उन्होंने उमेश यादव, गौतम गंभीर, हार्दिक पांड्या और जहीर खान की जन्मदिन की शुभकामनाये दी थी।
इसके बावजूद रोहित शर्मा ने टीम के कप्तान विराट कोहली के जन्मदिन पर कोई पोस्ट नहीं डाला। इसी वजह से फिर दोनों के विवाद की बातें तेज हो गई है।
बीसीसीआई के वीडियो में भी नहीं रोहित

विराट कोहली के बर्थडे पर बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया है। उस वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी एक- एक कर विराट कोहली को बधाई दे रहे हैं। इसमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर युवा खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर तक शामिल हैं।
रोहित शर्मा इस वीडियो में भी नहीं हैं। इसका मतलब साफ होता है कि दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों के बीच कुछ न कुछ जरुर है। भले ही कोई इसपर खुलकर नहीं बोल रहा।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post फिर सामने आया विराट कोहली और रोहित शर्मा का मतभेद, इस बार हुआ कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.