Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री हुए इस भारतीय खिलाड़ी के फैन कहा अनुभव नहीं है फिर भी टीम इंडिया के लिए है प्रभावी

भारत ने तिरुवनंतपुरम वनडे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 31.5 ओवरों में सिर्फ 104 रनों पर ही ढेर कर दिया था. इस आसान से लक्ष्य को भारत ने 14.5 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

 

शास्त्री ने कही ये बात

रवि शास्त्री ने कहा

हम वापस ट्रैक पर हैं. मैंने सोचा कि हम दूसरे और तीसरे ओडीआई में मैदान में बराबर थे. हम बहुत बेहतर कर सकते थे. कभी-कभी आपको जागने की आवश्यकता होती है और हम पिछले दो ओडीआई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं. 

रवि शास्त्री ने आगे कहा

 मैं रायुडू से बहुत खुश हूं. कुछ सालों बाद टीम में वापसी करना कभी आसान नहीं होता है. क्योंकि खराब प्रदर्शन से आप टीम में अपना स्थान खो देते हैं. उन्होंने दबाव को वास्तव में अच्छी तरह से संभाला है और आखिरी मैच में वास्तव में अच्छी तरह से बल्लेबाजी की है.

उन्होंने खलील के बारे में कहा,

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बहुत अच्छे हो सकते हैं. खलील के पास अभी अनुभव नहीं है. लेकिन उसके पास भिन्नताएं हैं और आक्रामकता भी है. एक बार वह अपनी गेंदबाजी में गति में जोड़ दे तो  वह और प्रभावी हो सकता है.

शिखर धवन नहीं कर पाएं अच्छी बल्लेबाजी 

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 55 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए. उनके अलावा विराट कोहली ने नाबाद 33 रनों का पारी खेली. शिखर धवन (6) के रूप में भारत ने अपना एकमात्र विकेट खोया.

105 रनों के लक्ष्य हासिल करने के लिए रोहित शर्मा ओर शिखर धवन ने भारतीय पारी की शुरुआत की. धवन (6) ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और ओशाने थॉमस के शिकार हुए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रवि शास्त्री हुए इस भारतीय खिलाड़ी के फैन कहा अनुभव नहीं है फिर भी टीम इंडिया के लिए है प्रभावी appeared first on SportzWiki Hindi.