Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युज्वेंद्र चहल ने कोहली, धोनी, रोहित के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम का तीनों ही फॉर्मेट में विश्व क्रिकेट में प्रभुत्व स्थापित है जिसमें हर विरोधी टीम के सामने भारतीय टीम का डंका बज रहा है। सीनियर और युवा खिलाड़ियों े संयोजन में टीम शानदार काम कर रही है।

युजवेन्द्र चहल ने भारतीय टीम को बताया एक परिवार

अब जब टीम अच्छा काम कर रही होती है तो सबसे खास बात टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल का सबसे बड़ा योगदान होता है। भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में भी इसी तरह से युवा और वरिष्ठ खिलाड़ियों का जमावड़ा रहता है।

लेकिन टीम तभी कामयाब होती है जब ड्रेसिंग रूम में युवा खिलाड़ियों के साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों को बेहतर व्यवहार और घुलनसार व्यवहार हो।

भारतीय टीम में भी इस बात को देखा जा सकता है। तभी तो टीम के रिस्ट स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल भारतीय टीम को एक परिवार कहा है।

कोहली-रोहित-धोनी हैं युवा खिलाड़ियों के बड़े भाई

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए युज्वेंद्र  चहल ने कहा कि “ये भारतीय टीम एक परिवार है। सीनियर खिलाड़ियों ने ये सुनिश्चित कर लिया है कि ड्रेसिंग रूम में नामों से कोई भी युवा खिलाड़ी परेशान ना हो। आप किसी के भी साथ चल सकते हैं और उन्हें बता सकते हैं कि आप किसी निश्चित स्थिति के बारे में क्या महसूस करते हैं।”

” इसे कोहली भाई, रोहित भाई ,एमएस भाई सब करते हैं। ये टीम के युवाओं के लिए बड़े भाई हैं। वास्तव में तो शिखर की तरह ही कोई भी नया खिलाड़ी आए तो वो घर की तरह ही महसूस कर सकता है। ये महत्वपूर्ण है क्योंकि जब तक आप आत्मविश्वास महसूस नहीं करते हैं, तो आप मैदान में नहीं पहुंच सकते हैं। इस टीम के सफल होने का यही कारण है कि हम वाइब्स के कारण हैं जो हम मैदान के अंदर या बाहर साझा करते हैं।

धोनी भाई से भी करते रहते हैं हंसी-मजाक

महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर चहल ने कहा कि “हम उन्हें स्टंप के पीछे से निर्देशित करते हैं ये हर कोई देखता है। लेकिन मैदान में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। वो बड़े भाई हैं जो मैं अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करता हूं। वो हमेशा आपके साथ रहते हैं और आपको सर्वोत्तम संभव समाधान प्रदान करने को तैयार रहते हैं।”

“हम जब एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हैं या टांगे खिंचते हैं तो आप हमेशा उन्हें इसमें पाएंगे। ऐसा कोई नहीं है जो इन चीजों से दूर रहना चाहेगा। ये यादें हैं जो हमेशा हमारे साथ रहेंगी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post युज्वेंद्र चहल ने कोहली, धोनी, रोहित के लिए कही दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.