Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने की स्लेजिंग तो ईट का जवाब पत्थर से देगा भारत: विराट कोहली

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर से शुरू हो रहा हैं. इस दौरे में स्लेजिंग होना बिल्कुल तय माना जा रहा हैं. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले विराट कोहली ने स्लेजिंग को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साफ़ कहा हैं, कि हम नहीं करेंगे स्लेजिंग की शुरूआत, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने की तो जवाब देंगे.

 स्लेजिंग की शुरूआत हम से नहीं होगी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली स्लेजिंग को लेकर कहा, “स्लेजिंग एक ऐसी चीज हैं. जिसे हम दूर रहना चाहते हैं और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान लगाना चाहते हैं.

एक कप्तान होने के नाते मैं इन चीजों में नहीं पड़ना चाहता हूं. हाँ, मैंने पहले ऑस्ट्रेलिया के दौरो पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को उनकी स्लेजिंग का जवाब दिया हैं, लेकिन सच कहू तो मैं इन चीजों को नहीं चाहता हूं. मैं अपना व अपनी पूरी टीम का ध्यान सिर्फ खेल पर लगाना चाहता हूं. 

अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम स्लेज नहीं करती हैं, तो हम खुश हैं और हमें भी स्लेज की कोई जरुरत नहीं हैं, लेकिन अगर वह स्लेज करते हैं, तो हमे जवाब देना होगा.

अगर वह स्लेज करते हैं, तो कही ना कही हमें उसका जवाब देने की जरुरत पड़ सकती हैं. निश्चित तौर पर स्लेजिंग की शुरूआत हम से नहीं होगी. हम इस उदेश्य से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाना चाहते हैं.”

हमारा एकमात्र उद्देश्य भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,

“फिलहाल हम सभी का एकमात्र उद्देश्य भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना है. हम एक टीम के रूप में सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

हम सभी के लिए एकमात्र मानदंड यह भारत का बैज है. हम सभी इसके लिए काम कर रहे हैं. वह एक दिन समाप्त हो जाएगा, मैं भी एक दिन खेलना समाप्त कर दूंगा, लेकिन क्रिकेट रहता है और भारतीय क्रिकेट जारी रहेगा. हम सिर्फ योगदान दे रहे हैं.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ऑस्ट्रेलिया ने की स्लेजिंग तो ईट का जवाब पत्थर से देगा भारत: विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.