विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ. इस मैच में भारत के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. भारत ने आज टीम में दो बड़े बदलाव किये. आज भारत ने सेमीफाइनल को ध्यान में रखकर अपने सबसे अच्छे खिलाड़ी मिताली राज और मानसी को आराम दिया था.
स्मृति मंधाना ने की फॉर्म में वापसी
A great review from India – Mandhana is given out lbw but she reviews and it is shown the ball was pitching outside leg. She's 64 off 45, with India 128/3 with five overs to go.#INDvAUS LIVE
https://t.co/4zj7rBGGTk#WT20 #WatchThis pic.twitter.com/4QwN0tyuj3
— ICC World Twenty20 (@WorldT20) November 17, 2018
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके दो विकेट जल्द ही गिर गए थे. इसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत के साथ मिलकर टीम को संभाला और रनों की गति भी बढ़ाई. आउट होने से पहले मंधाना ने 83 और हरमनप्रीत कौर ने 43 रन बनाए.
इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद कोई भी खिलाड़ी ज्यादा योगदान नहीं दे सका और भारत ने निर्धारित 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा.
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल
Two in two from Deepti Sharma! After five overs of the chase, Australia are 31/2. 137 more needed for victory.#INDvAUS LIVE
https://t.co/4zj7rBGGTk#WT20 #WatchThis pic.twitter.com/ZujrCuyIZK
— ICC World Twenty20 (@WorldT20) November 17, 2018
जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.4 ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी. उसकी एक बल्लेबाज व विकेटकीपर एश्ले हीली चोटिल होने का करण बैटिंग करने नहीं उतरीं. ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के बड़े स्कोर और इसके बाद भारतीय स्पिनरों के जाल में बुरी तरह से उलझ गई.
ऑस्ट्रेलिया के गिरने वाले सभी नौ विकेट स्पिनरों ने ही लिए. अनुजा पाटिल ने तीन जबकि पूनम यादव, राधा यादव और दीप्ति शर्मा ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया.
ये जीत है खास
A great review from India – Mandhana is given out lbw but she reviews and it is shown the ball was pitching outside leg. She's 64 off 45, with India 128/3 with five overs to go.#INDvAUS LIVE
https://t.co/4zj7rBGGTk#WT20 #WatchThis pic.twitter.com/4QwN0tyuj3
— ICC World Twenty20 (@WorldT20) November 17, 2018
स्मृति मधना को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द अवार्ड मिला. इस अवार्ड को मिलने के बाद बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“अब मैं काफी ज्यादा अच्छा महसूस कर रही हूँ. मुझे लगातार शुरुआत मिल रही थी,लेकिन मैं रन नही बना पा रही थी. मुझे ख़ुशी है कि आज हमने अच्छा किया.”
रिव्यु को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“जब भी गेंद मेरे पैड पर लगती है मुझे लगता है ये कि मैं आउट हूँ. मुझे नही पता है ऐसा क्यो पर. वेदा ने मुझे रिव्यु लेने को कहा. आज हमने 20-30 रन ज्यादा बनाए. वही आज हमने गेंदबाज़ी और फ़ील्डिंग दोने बहुत अच्छे से की. मुझे लगता है ये वर्ल्ड कप की सबसे अच्छी फ़ील्डिंग और गेंदबाज़ी भी थी. ये जीत हमारे लिए ख़ास है.”
The post मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए स्मृती मन्धाना ने हरमनप्रीत को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया इस जीत का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.