भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों में एक के बाद एक कई शानदार और प्रतिभाशाली क्रिकेटर देखने को मिल रहे हैं। युवा खिलाड़ियों के हुनर को देख भारतीय क्रिकेट का भविष्य बड़ा ही उज्जवल माना जा रहा है। अभी कई युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में एन्ट्री करने की राह पर है इस बीच एक और युवा सितारें ने अपनी खास चमक बिखेरी है।
वसीम जाफर के भतीजे अरमान जाफर ने सीके नायडू ट्रॉफी में किया कमाल
इस बार जिस खिलाड़ी ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया वो हैं पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रह चुके वसीम जाफर के भतीजे….जिनका नाम है अरमान जाफर।

जी हां मुंबई की जमीं से ही आने वाले अरमान जाफर ने सीके नायडू ट्रॉफी में जबरदस्त पारी खेल हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
सौराष्ट्र के खिलाफ अरमान जाफर ने खेली 300 रनों की पारी
वसीम जाफर के भतीजे 20 साल के अरमान जाफर ने भारत की घरेलू टूर्नामेंट सीके नायडू ट्रॉफी में गुरुवार को अंडर-23 वर्ग में मुंबई की तरफ से खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा।
इस चार दिवसीय मैच में अरमान जाफर ने सौराष्ट्र के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए 367 गेंदों में 26 चौके और 10 छक्कों की मदद से 300 रनों की पारी खेली।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अरमान जाफर की इस शानदार पारी की मदद से मुंबई ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 610 रन पर पारी घोषित की। जिसके बाद सौराष्ट्र को मुंबई ने पहली पारी में 175 रनों पर समेट दिया।
अरमान जाफर 2010 में 498 रनों की पारी खेल आए थे पहली बार चर्चा में
मुंबई के लिए अरमान जाफर अब तक 3 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। और साथ ही अरमान साल 2016 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम के लिए भी खेले हैं।

अरमान जाफर तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने 12 साल की उम्र में ही 498रनों की पारी खेली। साल 2010 में हैरिस शील्ड स्कूल टूर्नामेंट के दौरान अरमान जाफर ने अपनी स्कूल रिज्वी स्प्रिंगफील्ड के लिए ये पारी खेली थी। इसके अलावा वो 2013 में 15 साल की उम्र में भी इसी टूर्नामेंट में 473 रनों की पारी खेल चुके हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अरमान जाफर ने सीके नायडू ट्रॉफी में लगाया नाबाद तिहरा शतक, पेश की टीम इंडिया के लिए दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.