Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी संन्यास के बाद कर सकते हैं यह काम, अभी से शुरू की तैयारी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 सीरीज से ड्राप कर दिया गया था। वनडे मैचों में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। यह यह साफ हो रहा है कि धोनी 2019 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देंगे। सभी यह सोचने में लगे हुए हैं कि संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी किया करेंगे। धोनी पहले ही एक इंटरव्यू में साफ़ कर चुके हैं कि वह कमेंट्री नहीं करेंगे।

रायपुर में खोल सकते हैं क्रिकेट एकेडमी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट एकेडमी खोल सकते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रपोजल भेजा है, उन्होंने रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एकेडमी चलाने की इच्छा जताई है। इसकी जानकारी वहां के खेल और युवा कल्याण विभाग के डायरेक्टर ने दी।

डायरेक्टर धर्मेश साहू ने कहा कि विभाग को धोनी की ओर से एक प्रस्‍ताव मिला है। उन्‍होंने डाक के जरिये अपना प्रस्‍ताव भेजा है। उनका यह भी कहना था कि अगर यह प्रस्‍ताव स्‍वीकृत हो जाता है तो प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को इससे काफी लाभ होगा।

सिंगापुर में भी एकेडमी की खबरें आई थी

इसी साल खबर आई थी कि महेंद्र सिंह धोनी सिंगापुर में भी क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्लान बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी एशिया में इस तरह की अन्य 12 क्रिकेट अकादमियों को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि करीब 200 बच्चों ने सिंगापुर अकादमी के लिए अपना नाम रजिस्टर करा लिया है।

इसके अलावा धोनी ने पिछले साल नवम्बर में दुबई में अपने क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की थी दुबई के पैसिफिक स्पोर्ट्स क्लब और आरका स्पोर्ट्स क्लब के साथ शुरू की गई एकेडमी अभी चल रही है।

क्रिकेट से संन्यास के बाद युवाओं के साथ करेंगे काम

इससे साफ हो जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवा खिलाड़ियों को समय देंगे। क्रिकेट के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। धोनी दुनिया की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर और कप्तान में की जाती है।

धोनी के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ भी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवा खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं। उनके कोच रहते हुए भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप पर कब्जा जमाया था। अब धोनी भी युवाओं के साथ काम करेंगे और क्रिकेट को बेहतर खिलाड़ी देने में मदद करेंगे।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी संन्यास के बाद कर सकते हैं यह काम, अभी से शुरू की तैयारी appeared first on SportzWiki Hindi.