हाल में ही महिला टी-20 वर्ल्ड कप में मिताली राज को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सेमीफाइनल में टीम में जगह नहीं दी गई थी. जिसके बाद विवाद हो गया था. उनके चयन न होने की वजह से हरमनप्रीत और मिताली के बीच काफी ज्यादा विवाद हो गया था. इसी कड़ी में अब मिताली राज भी सामने आई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कोच रमेश पोवार ने उनका अपमान किया था. इस दौरान उन्होंने साफ़ किया कि इसमें हरमनप्रीत कौर की कोई भी भूमिका नहीं है.
मुझे इस विवाद का दुःख है

मिताली राज ने बीसीसीआई को चिट्ठी लिखते हुए आरोप लगाया है कि मेरा हरमनप्रीत कौर के साथ कोई विवाद नहीं है, लेकिन वो कोच रमेश पोवार के फैसले के साथ थीं.
रमेश पोवार ने मुझे प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला किया और हरमनप्रीत ने उनके फैसले का समर्थन किया. मैं देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहती थी और इसका मुझे बेहद दुख है कि हमने एक सुनहरा मौका गंवा दिया.
डायना एडुलजी पर भी लगाए भेदभाव के आरोप

मिताली राज ने सीओए सदस्य डायना एडुलजी पर भेदभाव के आरोप लगाए. राज ने लिखा कि उन्हें पता है कि ये खत लिखकर वो जोखिम उठा रही हैं.
‘मैं जानती हूं कि ये खत लिख मैं जोखिम उठा रही हूं. वो(डायना एडुलजी) सीओए की सदस्य हैं और मैं सिर्फ एक खिलाड़ी. मैंने सेमीफाइनल से पहले लगातार दो अर्धशतक लगाए और मुझे प्लेयर ऑफ द मैच मिला, लेकिन मुझे फिर भी सेमीफाइल में टीम से बाहर रखा गया. टीम इंडिया सेमीफाइल मैच में इंग्लैंड से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. इस टूर्नामेंट पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया था.’
बीसीसीआई के अधिकारियों से भी मिली थी मिताली और हरमनप्रीत

इस मामले में टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और वनडे टीम की कप्तान मिताली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की थी.
इस दौरान दोनों ने टीम मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य के साथ बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद जौहरी ने कहा था कि
“हमने मिताली, हरमन और टीम मैनेजर से मुलाकात की है. सभी हमसे अलग-अलग मिलीं और अपनी राय रखी. हमने सबकुछ नोट कर लिया है. टूर्नामेंट के लगातार दो मैच में दो अर्धशतक लगाने के बावजूद मिताली को सेमीफाइनल में खिलाया गया. हमरनप्रीत ने मैच में हार के बावजूद फैसले को जायज बताया था.”
The post मिताली राज ने कोच रमेश पावर पर लगाए गंभीर आरोप, इंडियन क्रिकेट में आ सकता है भूचाल appeared first on SportzWiki Hindi.