Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने विराट और रोहित नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया भारत का ट्रम्प कार्ड

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 तारीख से टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इस मैच के साथ भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो जाएगा. वही इस दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ डेमियन फ्लेमिंग ने इस दौरे को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह  को  टीम इंडिया का एक्स फैक्टर बता दिया. उनका मानना  है कि बुमराह भारत के लिए एक्स फैक्टर की भूमिका अदा कर सकते हैं.

बुमराह है टीम का एक्स फैक्टर 

फ्लेमिंग ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड बुमराह को लेकर से कहा वो (बुमराह) निश्चित तौर पर भारत के लिए एक्स फैक्टर की भूमिका अदा करेंगे. उनका ऐक्शन अपरपंरागत है और रन अप भी अजीब है. उनके पास तेजी और उछाल है इसके अलावा वो यॉर्कर डालने में भी माहिर हैं. मुझे लगता है कि बुमराह पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेंगे.

बुमराह नीचलेक्रम के बल्लेबाजों के लिए होंगे चुनौती 

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के पास संभवत: पहले इस तरह का गेंदबाज नहीं था. पहले भारत के पास ऐसा तेज गेंदबाज नहीं था जो पुछल्ले बल्लेबाजों पर नकेल कस दे. उनके (बुमराह) अजीब ऐक्शन को देखने के बाद मुझे लगा कि वो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाहर की तरफ स्विंग कर सकते हैं.

आपको बता दें कि बुमराह ने टेस्ट डेब्यू करने के बाद से ही पीछे मुड़कर नहीं देखा है और उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है. बुमराह ने अभी तक 6 टेस्ट मैचों में 28 विकेट हासिल किये है.

Southampton Test: England lost 3 wickets for lunch

आप को बता दें कि बुमराह का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में और इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन अच्छा रहा था. उनकी स्विंग और गति से बल्लेबाज़ी काफी ज्यादा परेशान हुए थे. ऐसे में इस बार देखना दिलचस्प रहेगा कि ऑस्ट्रेलिया में बुमराह किस तरह का प्रदर्शन करते है.

The post ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने विराट और रोहित नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया भारत का ट्रम्प कार्ड appeared first on SportzWiki Hindi.