Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इलावेनिल और हृदय की जोड़ी को एशियाई निशानेबाजी में स्वर्ण

कुवैत सिटी
इलावेनिल वलारिवान और हृदय हजारिका की मिश्रित युगल भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को यहां 11वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के 10 मीटर रायफल स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में मेहुली घोष और अर्जुन बाबुता की एक अन्य भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इलावेनिल और हृदय की जोड़ी ने 835.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया किया था जिसमें मेहुली और अर्जुन की जोड़ी 833.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर थी। फाइनल के बाद इलावेनिल और हृदय की जोड़ी 502.1 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही। रजत पदक चीन की जोड़ी के नाम रहा जिन्होंने 500.9 अंक बनाये। तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय जोड़ी ने कुल 436.9 अंक बनाये।    भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित छह पदक जीते हैं।