खेल डेस्क। टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर अपने करियर का 100वां खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अब उन्हें केवल तीन मैच और जीतने हैं।स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने इटली के फैबियो फोगनिनी को 6-4 6-3 से शिकस्त देकर पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के अन्तिम आठ में जगह बना ली है।
खिलाड़ी रहे इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नई खोज
अब रोजर फेडरर का क्वार्टर फाइनल में जापान के केई निशिकोरी से सामना होगा। एक अन्य मैच में जापानी के निशिकोरी ने केविन एंडरसन को 6-4, 6-4 से हराकर अन्तिम आठ में जगह बनाई थी।
..तो इस कारण धोनी नहीं खेलेंगे टी20 मैच, विराट ने किया खुलासा
रोजर फेडरर 2015 के बाद पहली बार पेरिस मास्टर्स में खेल रहे हैं। इससे पहले फेडरर ने 2011 में खिताब अपने नाम किया था। वहीं सर्बियो के नोवाक जोकोविक सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। नोवाक जोकोविक ने बोस्निया के दामिर जुमहुर पर 6-1, 2-1 से बढ़त बना ली थी तभी जुमहुर ने चोट के कारण हटने का फैसला किया।
खलील अहमद ने तोड़ डाला जहीर का ये रिकॉर्ड, आया इन दिग्गजों के बराबरी में
गौरतलब है कि ग्रैंड स्लेम खिताबों के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने हाल ही में स्विस इंडोर्स बासेल टेनिस टूर्नामेंट के रूप में 99वां एटीपी टूर खिताब अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में फेडरर ने क्वालिफायर रोमानिया के मारियस कोपिल को 7-6, 6-4 से हराया था।
टी-20 सीरीज में इस प्रकार लम्बे छक्के मारने की तैयारी कर रहे हैं वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज