Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली नहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यह खिलाड़ी साबित हो सकता है ‘गेम चेंजर’, रिकॉर्ड हैं ग्वाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मुरली विजय को टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है. आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए सभी की नजरें मुरली विजय पर होगी. एक बेहतरीन दर्जे का बल्लेबाज जिसका शॉट कभी-कभी वीवीएस लक्ष्मण के समान होता है, आखिर इस खिलाड़ी में ऐसा क्या है कि टीम इस खिलाड़ी पर इतना भरोसा जता रही है. आइए हम आपको बताते हैं.

विजय के पूरे करियर में, उन्होंने खुद को एक टेस्ट बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया गौतम गंभीर के टीम से जाने के बाद उन्होंने भारतीय टीम को एक बेहतर सलामी बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित किया है.

इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन ने टीम से किया बाहर 

पिछले इंग्लैंड दौरे पर मुरली विजय का प्रदर्शन खराब रहा. जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को टीम से बाहर निकाल दिया गया. उन्होंने चार पारियों में 26 रन बनाए और दूसरे टेस्ट में तो वो अपना खाता भी नहीं खोल पाएं.जब श्रृंखला शुरू होने वाली थी, तो उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 1 ओपनर के रूप में माना जाता था.चार साल पहले इंग्लैंड में उनकी आखिरी  5 मैचों में 40.20 के औसत से 402 रन थे.

भारत मुरली विजय पर क्यों भरोसा कर रहा है?

मुरली विजय की प्रतिभा के बारे में क्रिकेट के  दिग्गज बहुत अच्छी तरह से जानते हैं. हालांकि इंग्लैंड में उनका आखिरी दौरा अच्छा नहीं रहा. लेकिन टीम को पता है. इस खिलाड़ी में प्रतिभा है और इंग्लैंड सीरीज से निकलने के बाद इस खिलाड़ी ने दिखाया भी है. वह एसेक्स के लिए खेलते हुए  25 वीं प्रथम श्रेणी  शतक भी बना दिया.

60.25  के शानदार औसत से रन बनाएं थे पिछले ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 

उन्होंने 2014 में भारत के ऑस्ट्रेलिया के आखिरी दौरे के दौरान भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां वह 60.25 के औसत से तीसरे सबसे ज्यादा रन-स्कोरर थे.रोहित शर्मा के टीम में वापसी के बाद मुरली विजय प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लगता है भारत की बल्लेबाजी इस बार बेहतर होने वाली है. इसके लिए विजय को काउंटी वाली फॉर्म बरकरार रखनी होगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली नहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यह खिलाड़ी साबित हो सकता है ‘गेम चेंजर’, रिकॉर्ड हैं ग्वाह appeared first on SportzWiki Hindi.