क्रिकेट के जगत में वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता हैं। क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कुल 11 वनडे वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं। जिसमें से पांच वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किये हैं। वही इनमें से दो वर्ल्ड कप अपने नाम किये हैं। इंडिया ने पहला वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने दूसरे विश्व कप के लिए लंबा इंतज़ार किया था।
बता दे भारत ने अपना दूसरा विश्व कप 2011 के दौरान धोनी की कप्तानी में जीता था। वर्ल्ड कप फाइनल के आखिरी मैच इस बात को बता देते हैं कि टीम आगे तक जाएगी या नहीं। उस फाइनल मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए एक भी गलती करना पूरी टीम के लिए भारी पड़ता हैं। तो आइए आज जानते हैं ऐसे चार मौकों के बारें में जहां खिलाड़ी की एक गलती की वजह से वर्ल्ड कप का सपना टूट गया।
शेन वॉटसन कैच विरुद्ध पाकिस्तान

साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संयुक्त रूप से वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था। इस बड़े टूनामेंट का तीसरे क्वार्टरफाइनल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाना था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने पाकिस्तान की टीम आयी थी। जिसमें उन्होंने महज 213 का स्कोर बनाया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए 214 का स्कोर बनाना आसान नहीं था।
बता दे इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ज्यादा खास नहीं थी। इस टीम ने 59 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। वहीं वॉटसन मैदान में टिके रहने का प्रयास कर रहे थे। तभी उन्होंने वहाब रियाज की गेंद पर उन्होंने ऊंचा शॉट मारने की कोशिश की। जिसके बाद पाक खिलाड़ी राहत अली ने उस कैच को छोड़ दिया था। जिसके बाद वॉटसन ने 64 रन की पारी खेली और अपनी टीम को विश्व कप दिलाया।
एडम गिलक्रिस्ट कैच विरुद्ध श्रीलंका

साल 2007 का विश्व कप वेस्टइंडीज में हुआ था। वैसे तो इस वर्ल्ड कप को कोई भी भारतीय दर्शक भी याद नहीं रखना चाहेगा। इस मैच में भारतीय टीम को बांग्लादेश ने बुरी तरह से हराया था। जिसकी वजह से इंडिया को इस टूनामेंट से बाहर होना पड़ा था। इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था।
जिसमें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने जल्दी -जल्दी रन बनाए थे। गिलक्रिस्ट जब 31 रन पर खेल रहे थे | तब दिलहारा फर्नानेंडो ने एक कैच अपने हाथ से गवां दिया था। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के साथ -साथ वर्ल्ड कप भी अपने नाम कर लिया था।
मार्टिन गुप्टिल कैच विरुद्ध वेस्टइंडीज

साल 2015 में विश्व कप का क्वार्टरफाइनल मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। जिसमें कीवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का कैच मार्लन सैमुअल्स ने टपका दिया। बता दे इस समय गप्टिल महज चार रन के स्कोर पर थे। वहीं गप्टिल ने इस मैच के दौरान एक रिकॉर्ड पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 237 रन बनाए थे। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
सचिन तेंदुलकर कैच विरुद्ध पाकिस्तान

साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पकिस्तान आमने सामने थे। वैसे तो भारत पाक का हे मुकाबला बेहद होता हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आयी इंडिया की टीम ने 141 रनों पर अपने चार विकेट खो दिए थे।
तभी सचिन तेंदुलकर मैदान में आये और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इस बीच पाक के खिलाड़ियों ने सचिन के कई सारे कैच छोड़े। जिसके चलते भारत ने इस मैच के साथ -साथ वर्ल्ड कप भी अपने नाम कर लिया था।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post चार ऐसे मौके जब कैच छोड़ खिलाड़ियों ने अपने देश के हाथो से गिराया विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.