Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हम्पी विश्व शतरंज चैम्पियनशिप से बाहर

खांटी मनिस्क 
भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप के दूसरे दौर के दूसरे गेम में पोलैंड की जोलोटा जावाद्का से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। महिला विश्व चैम्पियनशिप 64 खिलाड़ियों के नाकआउट प्रारूप से शुरू हुई जिसके खिताबी मुकाबले में डी हरिका एकमात्र भारतीय बची है।    हम्पी ने काले मोहरों से पहले गेम में ड्रा खेला। 

दूसरे गेम में हम्पी ने आक्रामक रूख अपनाया लेकिन उनका दाव उलटा पड़ गया और 78 चाल के बाद जावाद्का ने उन्हें हार मानने पर मजबूर कर दिया। हरिका ने दूसरे गेम में जार्जिया की बेला खोतेनाश्विली से ड्रा खेला और अब उनके मुकाबले का फैसला टाई ब्रेकर के जरिये होगा। हरिका पहले गेम काले मोहरों से खेल रही थी लेकिन जीत नहीं सकी। दूसरे गेम में सफेद मोहरों से खेलते हुए उसने अंत तक कोशिश की लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी। हरिका इस चैम्पियनशिप की दो बार कांस्य पदक विजेता रही है।