भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रमेश पवार अब टीम के कोच नहीं रहे। मिताली राज से उनके विवाद के बाद उनका करार नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया है। महिला वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल मुकाबले में मिताली राज को प्लेइंग इलेवेन में मौका नहीं मिला था और भारत को उस मैच में इंग्लैंड से हार मिली। उसके बाद से ही कोच और टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कोच पद के लिए मांगे गये आवेदन

रमेश पवार को कोच पद से हटाने के साथ ही नये आवेदन भी मांगे गये हैं। बीसीसीआई ने अपने वेबसाइट पर इसे लेकर सुचना भी डाल दी है। कोच के पद के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट या फिर 50 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव होना चाहिए।
इसके साथ ही आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसम्बर शाम 5 बजे तक रखी गयी है। वहीं इसके लिए 20 दिसम्बर को मुंबई में इंटरव्यू होगा।
30 नवम्बर को समाप्त हो रहा करार

रमेश पवार का भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बबोर्ड से करार 30 नवम्बर यानि आज ही समाप्त हो रहा है। बीसीसीआई ने अब उनके करार को नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। उन्हें कुछ महीने पहले ही भारतीय टीम का कोच बनाया गया था।
मिताली के अलावा टीम के अन्य खिलाड़ियों को उनके काम का तरीका पसंद आ रहा है लेकिन मिताली राज के साथ विवाद की वजह से कोच के रूप में उनका करियर शुरू होते ही खत्म हो गया है। मिताली राज को सेमीफाइनल में बाहर करने के उनके फैसले को कप्तान हरमनप्रीत कौर की भी सहमति मिली थी।
मिताली ने बीसीसीआई को किया था मेल

वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में ड्राप होने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने बीसीसीआई के पास मेल भेजा था। वह मेल मीडिया में लीक हो गया और बात लोगों तक पहुँच गयी।
इस मेल में मिताली ने कोच रमेश पवार के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाये थे। हालाँकि, पवार ने अपनी सफाई देने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोच पद से हाथ धोना पड़ा।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मिताली राज के आरोप के बाद कोच पद से हटाए गए रमेश पवार, बीसीसीआई ने मांगे नए आवेदन appeared first on SportzWiki Hindi.