Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी, सचिन या कोहली नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी है खिलाड़ी कुमार अक्षय का पसंदीदा क्रिकेटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच के प्री शो में बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार सोनी सिक्स के में आये थे. इस शो के दौरान अक्षय कुमार ने अपने आने वाली फिल्म 2.0 का प्रमोशन किया. इस फिल्म में अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं उनके साथ इस फिल्म में रजनीकांत भी हैं.

शो के दौरान अक्षय ने बताये भारत के अपने तीन पसंदीदा क्रिकेटर 

इस शो के दौरान बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने तीन पसंदीदा भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताया हैं. उन्होंने कहा हैं, कि वह बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन हैं, इसलिए उन्होंने अपने तीन पसंदीदा खिलाड़ी भी पुराने ही बताये हैं.

कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ और मदन लाल, अक्षय के पसंदीदा क्रिकेटर 

इस शो के दौरान एंकर गौरव कपूर ने अक्षय कुमार से सवाल किया, कि आप भारत के किन खिलाड़ियों को पसंद करते हैं, तो इसके जवाब में बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा,

“मैं कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ और मदन लाल जैसे खिलाड़ियों का खेल देखते हुए बड़ा हुआ हूं. इन सभी खिलाड़ियों के खेल का मै भरपूर लुफ्त उठाता था.”

साथ ही अक्षय कुमार ने इस शो में खुलासा किया, कि वह अपने कॉलेज के दिनों में शानदार फिल्डर हुआ करते थे. अपनी फील्डिंग के दम पर ही अपनी जगह अपनी कॉलेज टीम में बना लेते थे.

अक्षय कुमार का क्रिकेट से रहा है गहरा नाता 

बता दें, कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का क्रिकेट से गहरा नाता रहा हैं, वह आईपीएल में भी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं.

महिला क्रिकेट विश्व कप 2017 के दौरान भारतीय टीम की हौसलाअफजाई करने भी अक्षय कुमार इंग्लैंड पहुंचे थे. उन्होंने फाइनल मैच के दौरान भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों के साथ बातचीत की थी और उन्होंने कई तस्वीरें भी भारतीय महिला टीम के साथ फाइनल के दौरान खिचाई थी.

बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार क्रिकेट से जुड़ी फिल्म भी कर चुके हैं. उन्होंने पटियाला हाउस नाम की एक फिल्म में काम किया हुआ हैं. इसमें उन्होंने भारतीय मूल के इंग्लैंड के तेज गेंदबाज की भूमिका निभाई थी.

वहीं आपकों इस मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि सिडनी में खेले जा रहे इस तीसरे टी-20 मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता हुआ हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम में जहां एक बदलाव हैं. वहीं भारत की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तेज गेंदबाज जेसन बेहरनड्रोफ की जगह मिचेल स्टार्क को टीम में शामिल किया हैं.

बता दें, कि इस सीरीज के शुरूआती दो मैचों बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 की बढ़त के साथ आगे हैं. भारत को सीरीज को बराबर करने के लिए अंतिम मैच में जीत ही चाहिए.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post धोनी, सचिन या कोहली नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी है खिलाड़ी कुमार अक्षय का पसंदीदा क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.