Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर : चोट के चलते पूरे विश्व कप से बाहर हुई यह दिग्गज खिलाड़ी

Chetti out of Women's T20 World Cup

सेंट लूसिया, 12 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका की विकेटकीपर-बल्लेबाज तृषा चेट्टी यहां जारी महिला टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं। उन्हें पुरानी पीठ की चोट के उभरने के कारण टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा है। उनके स्थान पर 19 साल की फाये तुनीक्लीफे टीम के साथ जुड़ेंगी।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने टीम के कोच हिल्टन मोरिंग के हवाले से लिखा है, “तृषा चेट्टी जैसी खिलाड़ी का बाहर होना टीम को अखरता है जो काफी मेहनत करने के बाद चोट से वापसी कर यहां आई थीं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह ऐसी चीज है जो वापस आई है और इस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हम उनके जल्दी स्वास्थय होने की दुआ करते हैं।”

कोच ने चेट्टी की विकल्प के बारे में कहा, “फाये, चेट्टी का स्थान लेने आ रही हैं। वह देश की उभरती हुई विकेटकीपर हैं। वह यहां की स्थितियों से वाकिफ हैं। वह पिछले दौरे पर हमारे साथ थीं।”

The post बड़ी खबर : चोट के चलते पूरे विश्व कप से बाहर हुई यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.