इंटरनेट डेस्क। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया एकदिवसीय सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करने के साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड बना लिए। आज भारत ने वेस्टइंडीज 9 विकेट से मात दी साथ ही टीम और खिलाड़ियों में अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाये।
भारतीय टीम ने लगातार छठी सीरीज में जीत दर्ज की :
इस सीरीज के साथ ही भारत ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड बना लिया आपको बता दे की इस सीरीज में जीत के साथ ही भारत ने अभी तक भारत में खेली गई लगातार छठी सीरीज में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम अभी तक छ सीरीजों में कोई भी सीरीज नही हारी है।
अधिक गेंदे शेष रहतें हुए की भारत की सबसे बड़ी जीत :
भारतीय टीम ने ये सबसे बड़ी जीत दर्ज की है बताया जा रहा है की भारत ने 211 गेंदें शेष रहते वेस्टइंडीज के खिलाफ आज मैच में जीत दर्ज की है। आपको बता दे की इससे पहले भी भारत 231 गेंदे शेष रहते हुए केन्या से मैच जीत चुका है।
धोनी ने बनाया ये रिकॉर्ड :
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने आज वनडे इंटरनेशनल में विकेट के पीछे अपना 425वां शिकार किया। साथ ही उन्होंने ने इस मामले में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर मार्क बाउचर को पीछे छोड़ दिया। आपको बता दे की बाउचर के नाम वनडे इंटरनेशनल में में 424 शिकार दर्ज थे। साथ ही आपको बता दे की धोनी के नाम 115 स्टंप है।
इसके अलावा भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज अपने 200 छ्क्के पुरे किये है इसके अलावा विराट कोहली ने पांच मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। कोहली ने पूरी सीरीज में 453 रन की पारी खेली है।
Herald