Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली डेयरडेविल्स से हटने के बाद अब इस आईपीएल टीम के कप्तान बन सकते हैं गौतम गंभीर

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को आईपीएल से दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम रिलीज कर सकती है. इसी के साथ ये खबर आने लगी है. अगर ये खिलाड़ी टीम से रिलीज हुआ तो क्या कोई टीम इस खिलाड़ी को अपने टीम में लेगी. काफी दिनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहा यह खिलाड़ी घरेलु क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म में चल रहा है.

अगर रिलीज हुए गंभीर तो पंजाब की होगी इस खिलाड़ी पर नजर 

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल की सबसे मजबूत टीम में से एक है. लेकिन टीम की कप्तानी पिछले सीजन में कुछ ज्यादा अच्छी  नहीं रही. टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने भी पिछले ऑक्शन में कहा था. कि वो गौतम गंभीर को अपने टीम में कप्तान के तौर पर देखना चाहती हैं. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इस बार पंजाब के पास मौका है. वो गंभीर को अपने टीम में ले सकती है.

पिछले सीजन में नहीं था गौतम का बढ़िया प्रदर्शन 

बता दें कि गौतम ने पिछले सीजन में खुद कप्तानी छोड़ दी थी. उनकी कप्तानी में टीम 6 में से 5 मैच हार गई थी.इसके बाद गौती ने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. उनकी जगह युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को दिल्ली आईपीएल का कप्तान बनाया गया था. आपको बता दें कि गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के लंबे वक्त तक कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में टीम ने दो बार आईपीएल का खिताब भी जीता.

2011 में कोलकाता से जुड़ने के बाद बदल दी थी उनकी किस्मत 

2011 में  गौतम गंभीर के कप्तान के तौर पर जुड़ने से ही इस टीम की किस्मत बदली. और यह टीम दो बार 2012 और 2014 में आईपीएल की विजेता हुई थी. पंजाब के पास मैच जिताने वाले काफी प्लेयर हैं. टीम को बस एक बेहतर कप्तान की जरूरत है. जो गंभीर अपनी कप्तानी और अपने अनुभव से टीम की इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post दिल्ली डेयरडेविल्स से हटने के बाद अब इस आईपीएल टीम के कप्तान बन सकते हैं गौतम गंभीर appeared first on SportzWiki Hindi.