स्पोर्ट्सडेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यदि भारतीय टीम आज पहले टी20 मैच में जीत हासिल कर लेती है तो ये ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसकी लगातार पांचवीं टी20 जीत होगी। बारिश की वजह से पहला ही मैच प्रभावित हो गया इसलिए ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 17 ओवर के अंदर 4 विकेट पर 158 रन बना डाले।
पहले गेंदबाजी का फैसला करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने शर्मनाक गेंदबाजी का प्रदर्शन कर रहे है। पहली बार भारत के लिए विदेशी जमीन पर खेलने उतरे क्रुणाल पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलफ इस मैच में अपनी गेंदबाजी के दौरान एक अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला है। जी हां, बता दे कि क्रुणाल पांड्या इस मैच में सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज साबित हुए।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने पांड्या के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव कम होने का पूरा फायदा उठाया है और जमकर रन बनाए है। चलिए आपको बताते है पांड्या के द्वारा बने इस अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में।
क्रुणाल पांड्या ने मैच में 4 ओवर डालते हुए कुल 55 रन बना दिए और साथ ही एक भी विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं हुए है। उन्होंने 13.75 की इकॉनमी रेट के साथ रन दिए है और इसलिए वो सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने उनकी तीन गेंदों पर लगातार 3 छक्के लगा दिए।
बता दे कि क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में दो अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। पांड्या अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के एक मैच में भारत के लिए सर्वाधिक रन देने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इसके साथ ही दूसरा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर भी टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन देने वाले तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
IND vs AUS 1st T20: इंडिया ने टॉस जीता, किया गेंदबाजी का फैसला
Ind vs AusT20: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत में बारिश ने डाली बाधा, मैच रुका
IND vs AUS 1st T20: कंगारुओं ने रखा 174 रनों का लक्ष्य, भारत की जबरदस्त शुरुआत
Herald