स्पोर्ट्स डेस्क। 14वें हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज 28 नवंबर से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में होने जा रहा है, इसके के लिए पूरी तैयारियां लगभग हो गई है। अब उद्घाटन समारोह के शुरू होने में महज चंद घंटे बचे हैं। उद्घाटन समारोह में चार चाँद लगाने के लिए बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित शानदार प्रस्तुति देने वाली है। यही नहीं समारोह में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे। जानकारी में बता दें, उद्घाटन समारोह शाम 6.00 बजे शुरू होगा।
विश्व कप पुरुष हॉकी में 16 टीमें 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होने वाले विश्व कप के लिए यहां पहुंच चुकी हैं। मेजबान भारतीय टीम ग्रुप सी में बेल्जियम, कनाडा और साउथ अफ्रीका के साथ है। भारत 28 नवंबर को अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना करेगा। टीम की कमान मनप्रीत सिंह हाथो में है, वहीं चिंगलेनसाना सिंह टीम के उपकप्तान रहेंगे। आपको जानकारी में बता दें, भारत अब तक सिर्फ एक बार साल 1975 में इस खिताब को जीत पाया है। इस बार भारतीय टीम दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने का लक्ष्य लेकर उतर रही है।
वहीं ओडिशा के खेल सचिव विशाल देव ने जानकारी में बताया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने आज (सोमवार) शाम को यहां पहुंचीं। वह उद्घाटन समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगी।
यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus : टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इशांत शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहीं ये बात
हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत नहीं जीत पाया टेस्ट सीरीज, तो हो जायेगा ये बड़ा नुकसान
Herald