भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा दौर में विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। जो बल्लेबाजी में पूरे क्रिकेट जगत पर इन दिनों राज कर रहे हैं। विराट कोहली हर पारी और हर मैच के साथ एक के बाद एक कीर्तिमान को अपने नाम करते जा रहे हैं।
अपने व्यवहार के लिए विराट कोहली रहते हैं अक्सर चर्चा का केन्द्र
लेकिन बल्लेबाजी को छोड़ दे तो विराट कोहली अपने व्यवहार के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। बल्लेबाजी में तो इनका कोई जवाब ही नहीं है लेकिन बात जब कोहली की जुबान की आती है तो वो ऐसी फिसल जाती है कि विवाद को जन्म दे देती है।

विराट कोहली अपने अब तक के करियर में अक्सर ही अपनी जुबान फिसलने से कई विवादों को जन्म दे चुके हैं और हाल ही में उन्होंने भारतीय फैंस को लेकर जो कमेंट किया उसकी वजह से चर्चा का केन्द्र बने हुए हैं।
हाल ही में फैंस को दे डाली थी देश छोड़ने की सलाह
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुछ दिनों विदेशी खिलाड़ियों को पसंद करने वाले भारतीय फैंस को देश छोड़ने की सलाह दे डाली थी। इसके बाद विराट कोहली की देशभर में जमकर आलोचना हुई थी।

विराट कोहली के चौतरफा आलोचना के बाद उन्होंने अपनी बात को लेकर स्पष्टीकरण भी दिया था लेकिन विराट कोहली को कई पूर्व क्रिकेटरों ने ऐसी बातों से बचने की सलाह दी थी।
विराट कोहली को सीओए ने दी थी विनम्र रहने का निर्देश, कोहली में दिखा बदलाव
विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ऑफ कन्ट्रोल को संभालने वाली सीओए ने भी विनम्रता के साथ अपनी बात रखने के निर्देश दिए हैं। विराट कोहली को कहा गया है कि वो इन चीजों से दूरी बना के रखे। जिसका असर भी विराट कोहली पर होने लगा है।
मुंबई मिरर के साथ बातचीत करते हुए सीओए के एक अधिकारी ने इस बात को लेकर कहा कि “उन्हें(विराट कोहली) मीडिया और फैंस दोनों के साथ बातचीत के दौरान विनम्र रहने को कहा गया है। उन्हें उस वीडियो चैट में सख्त शब्दों के साथ अपनी बात रखी थी।”

इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना हो चुकी है और इससे जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली में एक बदलाव नजर आया। विराट कोहली ने बड़े ही विनम्रता के साथ मीडिया से बातचीत की।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post व्यवहार को लेकर सीओए से मिले निर्देश के बाद विराट कोहली में दिखा ये बड़ा बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.