भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में बहुत सी उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं. वनडे वनडे क्रिकेट में दस हजार रन बना चुके हैं.
वहीं 62 अंतर्राष्ट्रीय शतक भी लगा चुके हैं. उनके 24 शतक टेस्ट क्रिकेट में आये हैं. वहीं 38 शतक वनडे क्रिकेट में आये हैं. विराट के 30वें जन्मदिन के अवसर पर उनके कोच राजकुमार शर्मा ने एक दिल छुने वाला बयान दिया हैं.
भगवान का आभारी हूं, कि मुझे विराट की तरह शिष्य मिला

विराट के कोच राजकुमार शर्मा ने अपने बयान में कहा, “मैं भगवान का आभारी हूं कि मुझे विराट की तरह शिष्य मिला, जो मेरे लिए बेटे से कम नहीं है. सफलता तो एक अलग बात है, लेकिन उसका अनुशासन और समर्पण एक सच्चे चैंपियन का प्रतीक है.
वह सिर्फ क्वालिटी वाला शिष्य नहीं हैं, वह एक बेहद कठिन परिश्रम करने वाला व्यक्ति भी हैं. मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं, कि मुझे विराट जैसी विशेष प्रतिभा को प्रशिक्षित करने का मौका मिला.
विराट एक भावनात्मक व्यक्ति

राजकुमार शर्मा ने आगे अपने बयान में कहा, “वह दिल का बहुत नरम है. वह एक भावनात्मक व्यक्ति है. जो लोग उसे जानते हैं वह उसके असली स्वभाव को अच्छे से जानते हैं. वह बच्चों से बहुत प्यार करता है और बुजुर्गों के प्रति बेहद स्नेही है.
विराट की ताकत देख हुआ था प्रभावित

राजकुमार शर्मा ने आगे अपने बयान में कहा, “उसने मुझे पहली बार अपनी शक्ति से प्रभावित किया था. जब मैंने देखा, कि एक 8 साल का बच्चा काफी तेजी से शॉट लगा रहा हैं. इसे देखकर में हैरान रह गया था.
मैं उन्हें गौर से देखने लगा. वह फील्डिंग के दौरान भी गेंद को सीमा रेखा से तेजी के साथ थ्रो कर रहा था. उसकी यह एक ऐसी ताकत थी जो उस उम्र के बच्चों के लिए आम बात नहीं थी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post कोहली के कोच ने बताया, कब और कैसे पहली बार विराट से हुए थे प्रभावित appeared first on SportzWiki Hindi.