Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का से भी पहले इस खूबसूरत महिला ने किया था कोहली को शादी के लिए प्रपोज

इंटरनेट डेस्क। वैसे तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को हर कोई पसंद करता है। लेकिन एक महिला ऐसी है जों विराट को अनुष्का शर्मा से पहले से काफी पसंद करती है साथ ही उनके साथ शादी भी करना चाहती थी। आपको बता दे की कल विराट कोहली का 30 वा जन्मदिन था और उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। भारत के कप्तान विराट कोहली को रन मशीन के नाम से भी जाता है क्योंकि वो लगातार रन बनाते जा रहे है और कई रिकॉर्डस अपने नाम करते जा रहे है। साथ भी माना जाता है की विराट को पसंद करने वाली कोई आम महिला नही है बल्कि इंग्लिश टीम की महिला क्रिकेटर है।

बताया जाता है की इंग्लिश टीम की महिला क्रिकेटर डैनी (डैनिएल) वायट भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को काफी पसंद करती है साथ ही वह उनके साथ शादी भी करना चाहती थी। लेकिन विराट कोहली ने हाल ही पिछले साल ही बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी के सात फेरे लिए है। बताया जाता है की डैनी (डैनिएल) वायट ने अनुष्का शर्मा से भी पहले विराट कोहली को शादी के लिए प्रोपोज किया था। साथ ही ये बात अभी नही बल्कि 2014 की है जब विराट भारतीय टीम के कप्तान भी नही थे।

साथ ही बताया जाता है की जब विराट कोहली ने 2014 के टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 72 रन बनाकर 'मैन ऑफ द मैच' रहे साथ ही भर्ती टीम को जीत दिलाई थी। अब डैनी ने ट्वीट कर विराट को प्रपोज किया था और कहा था की विराट मुझसे शादी कर लो ।



Herald